फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EVeium: भारतीय ईवी ब्रांड ईवियम ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के साथ की साझेदारी, ग्राहकों को देगी आसान बीमा सेवा

Mon, 01 Aug 2022 03:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टू-व्हीलर ईवी ब्रांड EVeium (ईवियम) ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के साथ अपनी साझेदारी का एलान किया है। इस करार के बाद, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस विशेष रूप से सभी ईवियम ग्राहकों को मोटर बीमा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
1 of 5
EVeium Comet Electric Scooter - फोटो : EVeium
टू-व्हीलर ईवी ब्रांड EVeium (ईवियम) ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के साथ अपनी साझेदारी का एलान किया है। इस करार के बाद, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस विशेष रूप से सभी ईवियम ग्राहकों को मोटर बीमा प्रदान करेगा। जून 2022 में भारत में लॉन्च होने के बाद से, ईवियम को देश के इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदारों से अच्छी-खासा रिस्पॉन्स मिला है। भारत में लॉन्च होने के महीने भर के भीतर ईवियम ने तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स- जार, कॉमेट और कॉस्मो को लॉन्च कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
EVeium Czar - फोटो : EVeium
रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के साथ सहयोग पर ईवियम के वीपी, मार्केटिंग एंड सेल्स, आदित्य रेड्डी ने पुष्टि की, "हम सभी पहलुओं की दृष्टि से सेवाओं और उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत कर रहे हैं। हमने पहले ही नए मैन्युफेक्चरिंग प्लांट और निवेश योजनाओं की घोषणा की है जिन पर अभी काम चल रहा है। हमारे तीन उत्पाद पहले से ही सड़कों पर उतर चुके हैं और उन्हें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। जबकि हम अपनी रणनीति के अनुरूप आगे बढ़ रहे हैं, बेहद प्रतिष्ठित रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के साथ यह सहयोग हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हम ग्राहकों की सेवा करने और ई-मोबिलिटी मिशन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जबरस्त तरीके से आगे बढ़ने का लक्ष्य रखते हैं।" 
विज्ञापन

3 of 5
EVeium Comso - फोटो : EVeium
रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के चीफ डिस्ट्रिब्युशन ऑफिसर, आनंद सिंघी ने कहा, "भारत में इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहनों की पैठ वित्त वर्ष 21 के 2 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 26 तक 10-15 प्रतिशत होने की उम्मीद है। इस तरह के अनुमानों और बढ़ती मांग के साथ, हम इस क्षेत्र में एक सक्षमकर्ता बनने के लिए हमारे लिए भारी संभावना देख रहे हैं। चूंकि हमारा राष्ट्र बेहतर और हरित भविष्य के लिए ई-मोबिलिटी की दिशा में जिम्मेदारीपूर्वक बदलाव कर रहा है, इसलिए इस प्रक्रिया में हमारा उद्देश्य भी समान रूप से महत्वपूर्ण योगदान देना है। ईवियम के साथ हमारी साझेदारी हमारी वचनबद्धता को दर्शाती है और इसका उद्देश्य उन लक्ष्यों को हासिल करना है।"

ईवियम ने प्लांट लॉन्च के पहले चरण में ही कम से कम 40,000 यूनिट्स के निर्माण का लक्ष्य रखा है। कंपनी देश में ईवी रूपांतरण को हासिल करने के लिए भारत सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए भी आक्रामक रूप से काम कर रही है।

4 of 5
EVeium Logo - फोटो : EVeium
ईवियम के बारे में
ईवियम, एलिसियम ऑटोमोटिव्स का 2-व्हीलर ईवी ब्रांड है। ईवियम के मुताबिक उसका मकसद भविष्य में इलेक्ट्रिक कम्यूटिंग को सुरक्षित तरीके से आसानीपूर्वक अपनाने के लिए स्वच्छ ऊर्जा और स्थायी इकोसिस्टम बनाना है। कंपनी का कहना है कि जिस दिन से उसने भारतीय बाजार में अपनी यात्रा शुरू की, यह सुनिश्चित करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध किया है कि उसके उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Reliance Capital - फोटो : For Reference Only
रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के बारे में
रिलायंस जनरल इंश्योरेंस, रिलायंस कैपिटल का एक हिस्सा है, जो भारत की प्रमुख जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से एक है। यह कंपनी मोटर बीमा, स्वास्थ्य बीमा, यात्रा बीमा और गृह बीमा सहित उत्पादों का संपूर्ण एवं व्यापक गुलदस्ता प्रदान करती है, और प्रत्येक ग्राहक की सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अनुकूलित समाधान प्रदान करती है। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के पास पूरे भारत में 128 शाखा कार्यालयों में 62,000 से अधिक मध्यस्थों (इंटरमीडियरीज) का एक व्यापक नेटवर्क है, जो खुदरा, कॉर्पोरेट और एसएमई ग्राहकों के लिए अपने उत्पादों और सेवाओं को उपलब्ध कराती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें