Tesla Car
- फोटो : Tesla
फिर भी 12V बैटरी से जुड़ी एक्सेसरीज में खतरा क्यों है?
इसका मतलब यह नहीं कि आफ्टरमार्केट एक्सेसरीज पूरी तरह सुरक्षित हैं। ईवी में 12V बैटरी अक्सर कम क्षमता वाली होती है, क्योंकि उस पर आमतौर पर कम लोड रहता है।
अगर आप ऐसी एक्सेसरीज लगवा लेते हैं जो 12V सिस्टम से जरूरत से ज्यादा पावर खींचती हैं, तो ये समस्याएं आ सकती हैं-
- 12V बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होना
- बैटरी की उम्र कम होना
- वाहन के कंट्रोल सिस्टम से बार-बार एरर मैसेज आना
- लॉक-अनलॉक या स्टार्ट-स्टॉप जैसे सिस्टम का फेल होना
यह भले ही मुख्य बैटरी को नुकसान न पहुंचाए, लेकिन असुविधा और अतिरिक्त खर्च जरूर बढ़ा सकता है।