Hyundai Car
- फोटो : Hyundai
'खतरनाक पदार्थों' की लिस्ट में जुड़ सकता है नाम
यूरोपीय संसद ने एक संशोधन पेश किया है, जिसके तहत कार्बन फाइबर को उस लिस्ट में डाला जाएगा जिसमें पहले से लेड, कैडमियम, मरकरी और हेक्सावैलेन्ट क्रोमियम जैसे जहरीले तत्व शामिल हैं। ये सभी मटेरियल्स अभी भी थोड़े-बहुत मात्रा में कार और हवाई जहाज बनाने में इस्तेमाल होते हैं।
ये संशोधन ईयू के "एंड ऑफ लाइफ व्हीकल्स डायरेक्टिव" के रिविजन में जोड़ा गया है। सरकार का मानना है कि कार्बन फाइबर के महीन रेशे अगर हवा में फैल जाएं और इंसान की त्वचा से टकराएं, तो नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह दुनिया में पहली बार होगा जब कोई सरकार कार्बन फाइबर को खतरनाक मान रही है।
यह भी पढ़ें - Car AC Gas: क्या आपकी कार की एसी ठंडी हवा नहीं दे रही? जानिए कौन सी गैस है इसके लिए सही