एलन मस्क के स्वामित्व वाली दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) ने आधिकारिक तौर पर तुर्की के बाजार में एंट्री की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इनसाइडईवी तुर्की के पूर्व सलाहकार और ई-गराज के सह-संस्थापक, एमीर ट्यून्युरेक, टेस्ला तुर्की के कामकाज को देखेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
Tesla Model X
- फोटो : Tesla
पिछले साल टेस्ला की दुनिया भर में डिलीवरी की बात करें तो, 936,000 वाहनों की डिलीवरी की गई, जो इसके 2020 के नतीजों से 87 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। टेस्ला के दुनिया में सबसे बड़े बाजार अमेरिका और चीन बने हुए हैं। हालांकि एक नया उच्च जनसंख्या वाला देश 2022 में ब्रांड की बिक्री में योगदान देगा। टेस्ला ने केमल गेकर को अपने महाप्रबंधक के रूप में नियुक्त करके तुर्की कार बाजार में एंट्री का एलान किया है।
विज्ञापन
3 of 5
2021 Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
कंपनी बुल्गारिया, सर्बिया, रोमानिया और क्षेत्र के अन्य देशों सहित बाल्कन के ज्यादातर हिस्से में एक सुपरचार्जर नेटवर्क विकसित कर रही है। अभी तक, तुर्की में टेस्ला के बिक्री लक्ष्यों के बारे में कोई डिटेल्स उपलब्ध नहीं है।
4 of 5
tesla car
- फोटो : istock
तुर्की ने साल 2021 में लगभग 4,000 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की। 2020 में यह आंकड़ा सिर्फ 1,600 कारों का था। देश में सार्वजनिक उपयोग के लिए रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या इस समय में 7,000 से 8,000 के अनुमानित है। टेस्ला के आधिकारिक लॉन्च के बाद तुर्की में ईवी की मांग और भी बढ़ने की उम्मीद है।
2021 में तुर्की में टॉप तीन सबसे अधिक बिकने वाले वाहनों में सिर्फ ICE-वाहन थे। सबसे ज्यादा बिक्री वाले कारों की लिस्ट में पहले नंबर पर Fiat Egea (फिएट ईजी) थी। जिसके बाद Toyota Corolla (टोयोटा कोरोला) दूसरे नंबर और Renault Clio (रेनो क्लियो) तीसरे नंबर पर है।