फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की पैठ अगले तीन वर्षों में बढ़ने वाली है, जानें इसे कैसे मिल सकती है और रफ्तार

Mon, 27 Jan 2025 12:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रतिस्पर्धी मूल्य पर ज्यादा विश्वसनीय मॉडल की शुरूआत और चार्जिंग नेटवर्क के संभावित विकास के कारण अगले तीन वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अपनाने की दर बढ़ेगी।
विज्ञापन
1 of 7
Mahindra BE 6 EV at Auto Expo 2025 - फोटो : अमर उजाला
प्रतिस्पर्धी मूल्य पर ज्यादा विश्वसनीय मॉडल की शुरूआत और चार्जिंग नेटवर्क के संभावित विकास के कारण अगले तीन वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अपनाने की दर बढ़ेगी। एक्सिस कैपिटल की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। 

ऑटो एक्सपो 2025 के विश्लेषण के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट में कहा गया है, "हमारा मानना है कि आकर्षक कीमतों पर ज्यादा विश्वसनीय मॉडलों के लॉन्च और चार्जिंग नेटवर्क के संभावित विस्तार से अगले 3 वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों की पैठ बढ़ेगी।"
विज्ञापन

2 of 7
Mercedes-Benz Concept CLA at Auto Expo 2025 - फोटो : Amar Sharma
एक्सिस कैपिटल फर्म का मानना है कि यह बढ़ोतरी ईवी पेशकशों के बढ़ते पोर्टफोलियो से प्रेरित है जो खरीदारों के एक व्यापक समूह की जरूरतों को ध्यान में रखती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑटो एक्सपो 2025 में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) लॉन्च का बोलबाला रहा। जिसमें प्रमुख ऑटोमोटिव ब्रांड्स ने पैसेंजर व्हीकल (पीवी) सेगमेंट में अपने लेटेस्ट ईवी मॉडल पेश किए।
विज्ञापन

3 of 7
MG Cyberster at Auto Expo 2025 - फोटो : प्रशान्त पाण्डेय
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस कार्यक्रम में इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) मॉडलों पर सीमित ध्यान दिया गया। जिसमें टाटा मोटर्स ने अपने हैरियर और सिएरा ईवी दोनों का प्रदर्शन किया। जबकि मारुति सुजुकी ने अपना पहला वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन ई-विटारा पेश किया।

4 of 7
Maruti e Vitara at Auto Expo 2025 - फोटो : अमर उजाला
प्रमुख लॉन्च में मारुति ने ई-विटारा को प्रदर्शन किया, जो HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया एक मिड-साइज एसयूवी है। ई-विटारा में दो बैटरी विकल्प हैं, जिनकी रेंज 500 किलोमीटर तक है। यह ह्यूंदै क्रेटा ईवी और टाटा कर्व ईवी जैसे मॉडलों के साथ मुकाबला करेगी।
विज्ञापन

5 of 7
Auto Expo 2025 - फोटो : अमर उजाला
टाटा की हैरियर ईवी, जिसे आने वाले महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद है, ऑटो एक्सो का एक और मुख्य आकर्षण थी।

टाटा ने सिएरा ईवी का भी प्रदर्शन किया। इसके कंपनी के वाहन बिक्री में अहम योगदान देने की संभावना है। इसके अलावा वाहन निर्माता ने जगुआर लैंड रोवर के ईएमए प्लेटफॉर्म पर आधारित अपनी अविन्या कॉन्सेप्ट को प्रदर्शित किया, जो ब्रांड का पहला 'बॉर्न ईवी' मॉडल है।
विज्ञापन

6 of 7
ह्यू्ंदै क्रेटा ईवी - फोटो : अमर उजाला
ह्यू्ंदै ने क्रेटा ईवी को पेश किया, जिसमें लेवल 2 एडीएएस, प्रतिस्पर्धी मूल्य संरचना और फास्ट चार्जिंग क्षमताएं शामिल हैं। इस बीच, BYD (बीवाईडी), MG Motor (एमजी मोटर) और VinFast (विनफास्ट) जैसी अन्य वैश्विक कंपनियों ने रोमांचक आगामी ईवी मॉडल की एक श्रृंखला प्रदर्शित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Wave EVA EV at Auto Expo 2025 - फोटो : अमर उजाला
जैसे-जैसे ये नए मॉडल बाजार में आएंगे और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार होगा। वैसे-वैसे अगले कुछ वर्षों में ईवी की बढ़ती पहुंच के बारे में एक्सिस कैपिटल का पूर्वानुमान भारतीय ऑटोमोटिव परिदृश्य में एक परिवर्तनकारी बदलाव का संकेत हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें