Smart roads for electric cars
- फोटो : Social
इलेक्ट्रिक वाहनों की सबसे बड़ी समस्या है इनमे लगी बैटरी का महंगा होना। जिसकी वजह से वाहन की कीमत भी ज्यादा हो जाती है। जबकि दूसरी बड़ी समस्या है चार्जिंग स्टेशन की कमी का होना। अब जब एक इलेक्ट्रिक कार में ये दोनों बड़ी दिक्कतें हों तो ग्राहक परंपरागत वाहनों को वरीयता देते हैं। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों को बिना किसी परेशानी के लम्बी दूरी पर ले जाया जा सकता है जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों को पर नहीं ले जाया जा सकता क्योंकि इनकी रेंज कम होती है। इतना ही नहीं इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज होने में काफी समय लेते हैं जोकि एक और बड़ी समस्या है। हालांकि कंपनियां चार्जिंग टाइम को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।