फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Cars: ऑटो एक्सपो में महफिल लूट गईं ये इलेक्ट्रिक कारें, एक से बढ़कर एक हैं फीचर्स, जानें डिटेल्स

Wed, 22 Jan 2025 01:41 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बार ऑटो एक्सपो का फोकस क्लीन फ्यूचर मोबिलीटी पर था, इसलिए कई कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का खुलासा किया। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जिनके फीचर्स और इनोवेशन को देखकर लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन
1 of 7
Auto Expo 2025 - फोटो : अमर उजाला
ऑटो एक्सपो 2025 में इलेक्ट्रिक कारें बड़ा आकर्षण रहीं. चूंकि इस बार ऑटो एक्सपो का फोकस क्लीन फ्यूचर मोबिलीटी पर था, इसलिए कई कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का खुलासा किया। ऐसे में एक्सपो में पेश हुईं कुछ इलेक्ट्रिक कारों को लोगों ने खूब सराहा। इनमें से कुछ कारें किफायती रेंज की थीं, जबकि कुछ कारों को लग्जरी लाइफस्टाइल पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए लाया गया था। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जिनके फीचर्स और इनोवेशन को देखकर लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन

2 of 7
Maruti e Vitara - फोटो : अमर उजाला
Maruti Suzuki e Vitara
मारुति ने ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई विटारा को लॉन्च किया। कंपनी ने इसमें रेंज की कमी की टेंशन को ही खत्म कर दिया है। बेहद शानदार डिजाइन और फीचर्स वाली ये कार फुल चार्ज में 500 किमी तक चल सकती है। मारुति e Vitara कंपनी के HEARTECT-E प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है। इसके अंदर प्राइवेट जेट से इंस्पायर्ड इंटीरियर मिलता है। ई-विटारा में मिलने वाले एडवांस फीचर्स की बात करें, तो इसमें ऑटो होल्ड, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ट्रेल ड्राइव मोड, वायरलेस फोन चार्जर, साइड और कर्टेन 7 एयरबैग, हीटेड मिरर और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) शामिल हैं. मस्कुलर डिजाइन के साथ आने वाली ये इलेक्ट्रिक कार लोगों को खूब पसंद आई। e Vitara मारुति की ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार होने वाली है। कंपनी भारत में बहुत जल्द इसका प्रोडक्शन शुरू करने की तैयारी कर रही है। मारुति की योजना इसे भारत में बनाकर 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट करने की है।
विज्ञापन

3 of 7
हुंडई क्रेटा ईवी - फोटो : अमर उजाला
Hyundai Creta EV
मारुति ई विटारा के बाद ऑटो एक्सपो में जिस कार के बारे में सबसे ज्यादा लोग जानना चाहते थे वह हुंडई की क्रेटा ईवी थी। क्रेटा ईवी के टॉप वैरिएंट में 473 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। पॉवरफल इलेक्ट्रिक मोटर के चलते ये कार सिर्फ 7.9 सेकेंड में 0 से 100kmph की स्पीड हासिल कर सकती है. क्रेटा इलेक्ट्रिक का डिजाइन पूरी तरह इसके पेट्रोल-डीजल मॉडल के जैसा है, जबकि इलेक्ट्रिक वर्जन में दिए गए एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स इसे फ्यूल मॉडल से अलग बनाते हैं। Creta EV में लेवल 2 ADAS सूट, 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरे, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), फ्रंट पार्किंग सेंसर, रेन सेंसिंग वाइपर, और हिल-स्टार्ट और डीसेंट असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं.

4 of 7
Vayve Eva Solar Car EV - फोटो : अमर उजाला
Vayve EVA
Vayve Mobility (वेव मोबिलिटी) ने Eva (ईवा) नाम से पहली सोलर पावर (सौर ऊर्जा) से चलने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी (ईवी) लॉन्च की है। Vayve EVA को शहरी क्षेत्रों के ट्रैफिक को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है। इस कार का टॉप वैरिएंट 250 किमी की रेंज दे सकता है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि सोलर रूफ पैनल से ये कार हर रोज 10 किलोमीटर चलने तक के लिए चार्ज हो सकती है। ईवा की टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है। इस इलेक्ट्रिक कार में तीन लोगों के लिए सीट दी गई है। कंपनी ने इसकी बुकिंग 5,000 रुपये की टोकन राशि में शुरु कर दी है।
विज्ञापन

5 of 7
MG Cyberster - फोटो : अमर उजाला
MG Cyberster
इस बार ऑटो एक्सपो में केवल इलेक्ट्र्कि एसयूवी ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार भी पेश हुई। एमजी ने अपनी साइबरस्टर (MG Cyberster) इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार को पेश किया जो ओपन रूफ डिजाइन में लाई गई थी। ये कार रेस ट्रैक में केवल 3 सकेंड में 100 Kmph की रफ्तार पकड़ लेती है, वहीं फुल चार्ज में इसे 500 Km तक चलाया जा सकता है। इस कार में 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) समेत कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। ये कार 500 बीएचपी की पावर जनरेट कर सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
Tata Harrier EV - फोटो : अमर उजाला
Tata Harrier EV
ऑटो एक्सपो में हैरियर ईवी के स्टेल्थ एडीशन को पेश किया गया था। हैरियर मौजूदा समय में पेट्रोल और डीजल वैरिएंट्स में बेची जा रही है। वहीं, ऑटो एक्सपो में इसे पेश करके कंपनी ने यह संकेत दे दिया है कि बहुत जल्द इस ईवी को बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसमें 500 किमी तक की रेंज मिलने का दावा किया है। अगर खूबियों की बात करें, तो हैरियर ईवी ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन के साथ आएगी। इस कार में 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और हिल-होल्ड समेत कई फीचर्स मिलेंगे। हैरियर ईवी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) से भी लैस हो सकती है। हैरियर इलेक्ट्रिक एसयूवी के मार्च 2025 तक भारत में लॉन्च की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
BMW i7 EV - फोटो : अमर उजाला
BMW i7
ऑटो एक्सपो में बीएमडब्ल्यू की कारों का भी जलवा दिखा। कंपनी ने अपनी BMW i7 इलेक्ट्रिक कार पेश की जो फुल चार्ज में 600 Km से भी ज्यादा चल सकती है। ये कार केवल 34 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है। सुरक्षा की लिहाज से इसमें 7 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और एडवांस ड्राइवर असिसटेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें