फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Cars In April: अप्रैल में दस्तक देने वाली हैं AI से लैस ये कारें, बजट से लेकर लग्जरी तक सब हैं शामिल

Wed, 01 Apr 2026 01:58 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New car launches April 2026 India: भारतीय ऑटो बाजार में अप्रैल 2026 का महीना बेहद शानदार होने वाला है। इस महीने कई दिग्गज कंपनियां नई टेक्नोलॉजी, ईवी और प्रीमियम फीचर्स के जरिए बाजार को नई दिशा देने की तैयारी में है। जानिए इस महीने कौन-कौन सी शानदार कारें लॉन्च होने वाली हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अप्रैल में लॉन्च होंगी ये कारें - फोटो : एआई जनरेटेड
Upcoming Electric Cars In India: अप्रैल 2026 में भारतीय बाजार में फोक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट, मर्सिडीज-बेंज सीएलए इलेक्ट्रिक, टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला ईवी और एमजी मैजेस्टर एसयूवी के लॉन्च की पुष्टि हो चुकी है। जहां टोयोटा और मर्सिडीज इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी पैठ मजबूत कर रही हैं, वहीं फोक्सवैगन और एमजी अपने मौजूदा पोर्टफोलियो को नए फीचर्स और दमदार इंजन के साथ अपडेट कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
फोक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट - फोटो : volkswagen
Volkswagen Taigun Facelift 2026 price: फोक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट
एसयूवी सेगमेंट में अपग्रेड का नया दौर शुरू हो चुका है, जिसकी शुरुआत फोक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट से होगी, जो 9 अप्रैल को डेब्यू करेगी। इस फेसलिफ्ट में नया फ्रंट और रियर डिजाइन, अपडेटेड एलईडी लाइटिंग, एआई-बेस्ड इंफोटेनमेंट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही इसमें पुराने 6-स्पीड के बजाय नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा, जो बेहतर माइलेज और स्मूथ ड्राइविंग भी मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
मर्सिडीज-बेंज CLA इलेक्ट्रिक - फोटो : mercedes-benz
 Mercedes CLA Electric launch date India: मर्सिडीज-बेंज CLA इलेक्ट्रिक 
  • ईवी सेगमेंट में लग्जरी से लेकर मास-मार्केट तक विस्तार तेजी से हो रहा है। प्रीमियम सेगमेंट की बात करें तो इसमें मर्सिडीज-बेंज सीएलए इलेक्ट्रिक 24 अप्रैल को लॉन्च होने वाली है, जिसमें 20 मिनट में 400 किमी तक चार्जिंग, 320 kW डीसी फास्ट चार्जिंग और लगभग 55–59 लाख की कीमत जैसे फीचर्स इसे हाई-एंड ईवी कैटेगरी में मजबूत बनाते हैं।
  • दूसरी ओर, मास-मार्केट में टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेजा ईवी की एंट्री खास मानी जा रही है, जो 440 से 543 किमी तक की रेंज, 8 साल की बैटरी वारंटी और BaaS मॉडल के साथ आएगी। यह कदम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि टोयोटा पहली बार बड़े पैमाने पर ईवी सेगमेंट में उतर रही है।

4 of 5
एमजी मजेस्टर एसयूवी - फोटो : mgmotor
MG Majestor India:  एमजी मजेस्टर एसयूवी
इसके अलावा, पावरफुल एसयूवी सेगमेंट में एमजी मजेस्टर एसयूवी एक नए ऑफ-रोडिंग खिलाड़ी के रूप में सामने आने की तैयारी में है। इसमें 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन, 4x4 सिस्टम, 10 टेरेन मोड और 810 मिमी तक की वाटर वेडिंग क्षमता जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे सीधे तौर पर प्रीमियम और रग्ड एसयूवी सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मर्सिडीज-बेंज CLA इलेक्ट्रिक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : mercedes-benz
Upcoming Electric SUVs India: ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अप्रैल 2026 के लॉन्च ट्रेंड्स एक बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं, जहां मुख्य रूप से तीन ट्रेंड्स अधिक अपनाए जा रहे हैं। 
  • सबसे पहले, इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिसमें मर्सिडीज जैसी लग्जरी कारों से लेकर टोयोटा एबेला जैसे मिड-सेगमेंट मॉडल तक शामिल हैं, जो अब अधिक रेंज और सुपर-फास्ट चार्जिंग विकल्पों के साथ बाजार में उतर रहे हैं। 
  • दूसरा बड़ा बदलाव टेक्नोलॉजी और एआई (AI) पर फोकस है। अब कारें केवल चलाने के लिए नहीं, बल्कि स्मार्ट गैजेट्स की तरह व्यवहार कर रही हैं, जिनमें एआई-बेस्ड फीचर्स, एडवांस्ड कनेक्टेड कार टेक और फुली डिजिटल डिस्प्ले को प्राथमिकता दी जा रही है। 
  • इसके अलावा भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी का क्रेज कायम है, जहां कंपनियां हर बजट और जरूरत के हिसाब से लग्जरी ऑफ-रोडर्स से लेकर अर्बन प्रीमियम एसयूवी तक के नए मॉडल्स पेश कर रही हैं।
ग्राहकों के लिए क्या खास?
इससे  ग्राहकों  को ज्यादा विकल्प और बेहतर टेक्नोलॉजी मिलेगी। जो कि ईवी अपनाने के लिए एक मजबूत कारण माना जा रहा है, इसी के साथ कीमतों में प्रतिस्पर्धा भी प्रमुख वजह है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें