फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Vehicle: अगर आपके पास है इलेक्ट्रिक कार, तो सफर पर निकलने से पहले जानें ये जरूरी बातें

Thu, 23 Oct 2025 12:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अब इलेक्ट्रिक वाहन यानी ईवी लेकर लंबा सफर तय करना कोई नई बात नहीं रह गई है। बस फर्क इतना है कि पेट्रोल-डीजल गाड़ी के मुकाबले ईवी से सफर करने के लिए थोड़ी तैयारी पहले से करनी पड़ती है।
विज्ञापन
1 of 8
Volkswagen ID.4 Electric Car - फोटो : Volkswagen
अब इलेक्ट्रिक वाहन यानी ईवी लेकर लंबा सफर तय करना कोई नई बात नहीं रह गई है। पहले लोग सोचते थे कि ईवी सिर्फ शहर की सड़कों के लिए हैं, लेकिन अब लंबी रेंज वाले मॉडल आने के बाद लोग आसानी से शहरों के बीच रोड ट्रिप कर रहे हैं। बस फर्क इतना है कि पेट्रोल-डीजल गाड़ी के मुकाबले ईवी से सफर करने के लिए थोड़ी तैयारी पहले से करनी पड़ती है। तो चलिए जानते हैं वो जरूरी बातें, जो सफर शुरू करने से पहले ध्यान में रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - NHAI: सड़क गुणवत्ता सुधारने की बड़ी पहल, 23 राज्यों में सड़कों की हालत जांचने के लिए उतारे जाएंगे सर्वे वाहन
विज्ञापन

2 of 8
Tesla Model Y Performance - फोटो : Tesla
1. बैटरी रेंज बढ़ाने के स्मार्ट तरीके
आपका ड्राइविंग स्टाइल आपकी ईवी की रेंज पर बहुत असर डालता है। अगर आप हाईवे पर एक तय स्पीड में चलते हैं, अचानक एक्सिलरेट नहीं करते और जहां-जहां मौका मिले वहां रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो बैटरी ज्यादा देर चलेगी। कई नई ईवी में वन-पेडल ड्राइविंग फीचर भी मिलता है। मतलब एक्सिलरेटर से पैर हटाते ही गाड़ी अपने आप स्लो हो जाती है और उस दौरान बैटरी में थोड़ी चार्जिंग वापस आ जाती है। 

यह भी पढ़ें - Indian Auto Industry: भारतीय ऑटो उद्योग की दुनिया में धमक, रिकॉर्ड डील के साथ ऑटो सेक्टर का शानदार तिमाही प्रदर्शन
विज्ञापन

3 of 8
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
2. चार्जिंग स्टॉप को पहले से प्लान करें
पेट्रोल पंप तो हर कुछ किलोमीटर पर मिल जाता है, लेकिन चार्जिंग स्टेशन अब भी इतने ज्यादा नहीं हैं। इसलिए सफर शुरू करने से पहले अपना रूट इस तरह प्लान करें कि बीच-बीच में अच्छे चार्जिंग पॉइंट्स मिल जाएं। जैसे किसी कैफे, मॉल या टूरिस्ट स्पॉट के पास, जहां आप इंतजार के वक्त कुछ काम या आराम कर सकें। साथ ही, हमेशा 30-40 किलोमीटर की एक्सट्रा रेंज का बफर रखें।

बड़े शहरों और हाईवे पर आमतौर पर फास्ट डीसी चार्जर (50 kW से 150 kW) मिल जाते हैं, जो बैटरी को 20-30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज कर देते हैं। लेकिन छोटे कस्बों या ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर एसी चार्जर (7 kW से 22 kW) होते हैं, जिनमें कई घंटे लग सकते हैं। इसलिए रूट इस हिसाब से बनाएं कि जरूरत पड़ने पर अगले चार्जिंग स्टेशन तक आसानी से पहुंच सकें।

यह भी पढ़ें - Porsche Macan GTS Electric : पोर्शे ने लॉन्च की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक मैकन GTS, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

4 of 8
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
3. बैकअप चार्जिंग की तैयारी रखें
भले अब चार्जिंग नेटवर्क बढ़ रहा हो, लेकिन अभी भी हर जगह भरोसेमंद चार्जर नहीं मिलते। पब्लिक चार्जर आमतौर पर 72 kW तक की स्पीड देते हैं, लेकिन छोटे शहरों में विकल्प सीमित हैं। ईवी यूजर्स बताते हैं कि अपनी गाड़ी की चार्जिंग स्पीड और टाइमिंग को अच्छे से समझें। साथ में दो चार्जर रखें- एक नॉर्मल जो कहीं भी प्लग हो सके और एक फास्ट चार्जर ताकि जरूरत पड़ने पर जल्दी चार्ज कर सकें।

यह भी पढ़ें - Euro NCAP: यूरो एनसीएपी बदलेगा कार सुरक्षा के नियम, टचस्क्रीन वाली गाड़ियों की रेटिंग में होगी कटौती, जानें वजह
विज्ञापन

5 of 8
EV Car Driving Tips - फोटो : Adobe Stock
4. मौसम और रास्ते की हालत का ध्यान रखें
अगर आपका रूट पहाड़ी या घाटी वाले इलाकों से गुजरता है, तो बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है। इसलिए पहले से चार्जिंग स्टॉप का प्लान बनाएं। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि टायर प्रेशर सही रखें, वॉशर फ्लूड टॉप-अप करें और एक पोर्टेबल एयर फिलर साथ रखें। मौसम का असर भी बैटरी पर पड़ता है। बहुत ज्यादा ठंड या गर्मी में बैटरी की परफॉर्मेंस घट सकती है।

यह भी पढ़ें - Car Features: क्या ADAS सच में भारत की अनिश्चित सड़कों पर काम करता है? जानें वास्तविकता
विज्ञापन

6 of 8
Tyre Kit - फोटो : Adobe Stock
5. सफर के जरूरी सामान पैक करना न भूलें
जैसे हर रोड ट्रिप के लिए कुछ जरूरी चीजें होती हैं, वैसे ही ईवी ट्रिप के लिए भी खास सामान रखना चाहिए। टूलकिट, फर्स्ट-एड, टायर इनफ्लेटर, जंप स्टार्टर, टॉर्च और बेसिक टूल्स जरूर पैक करें। साथ ही रोडसाइड असिस्टेंस का नंबर अपने पास रखें, ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।

यह भी पढ़ें - Auto Exports: भारत के ऑटो निर्यात ने तोड़ा रिकॉर्ड, FY26 की पहली छमाही में 31.4 लाख यूनिट्स की बिक्री, 24% की जबरदस्त बढ़त 

यह भी पढ़ें - Adventure Bikes: अब एडवेंचर राइड का मजा लेना आसान, ₹2.5 लाख के अंदर मिलने वाली टॉप 5 एडवेंचर मोटरसाइकिलें 
विज्ञापन

7 of 8
Maruti Suzuki Grand Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
हाइब्रिड गाड़ियों का फायदा
पूरी तरह इलेक्ट्रिक गाड़ियां जहां चार्जिंग पर निर्भर हैं, वहीं हाइब्रिड मॉडल थोड़ा आराम देते हैं। हाइब्रिड गाड़ी चलाने वाले बताते हैं कि हाइब्रिड सिस्टम में जब मोटर एनर्जी खर्च करती है, तो उसी एनर्जी से बैटरी भी चार्ज होती रहती है। अगर पेट्रोल खत्म हो भी जाए, तो बैटरी की रीजनरेटेड एनर्जी से 60-80 किलोमीटर तक गाड़ी चल सकती है।

यह फीचर खासकर उन इलाकों में काम आता है, जहां चार्जिंग स्टेशन अभी कम हैं। हालांकि, लंबी अवधि में पूरी तरह इलेक्ट्रिक गाड़ियां ज्यादा पर्यावरण-हितैषी और कम मेंटेनेंस वाली साबित होती हैं। 

यह भी पढ़ें - India Bike Week 2025: इंडिया बाइक वीक 2025 टली, जानिए नई तारीखें और टिकट से जुड़ी जानकारी 
विज्ञापन

8 of 8
Electric Car - फोटो : FREEPIK
एक जरूरी टिप
सफर पर निकलने से पहले घर से ही पूरी तरह चार्ज करें और गाड़ी को कम से कम 12-13 घंटे चार्ज होने दें। इससे रास्ते में चार्जिंग को लेकर तनाव नहीं रहेगा और सफर ज्यादा मजेदार बनेगा। 

यह भी पढ़ें - 7-Seater Electric Cars: भारत में बिकने वाली प्रीमियम 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारें, लग्जरी, स्पेस का शानदार कॉम्बिनेशन 

यह भी पढ़ें - WTO: चीन ने दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत की ऑटो, ईवी नीति के लिए पीएलआई योजनाएं डब्ल्यूटीओ मानदंडों का उल्लंघन 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें