Toyota Land Cruiser
- फोटो : Toyota
भविष्य की तकनीक को लेकर टोयोटा का क्या विजन है?
सरकार के इथेनॉल रोडमैप पर टिप्पणी करते हुए टोयोटा ने कहा कि E10 से E20 का सफर स्वतंत्र एजेंसियों के विस्तृत अध्ययनों पर आधारित है, जिससे नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को आश्वस्त होना चाहिए।
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक अगला कदम है: टोयोटा ने फ्लेक्स-फ्यूल को भारत के इथेनॉल सफर का अगला चरण बताया है। ये वाहन E20, E30 और यहां तक कि E85 (85% इथेनॉल) जैसे कई इथेनॉल मिश्रणों पर चलने में सक्षम होते हैं, जो ईंधन के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकसित होने के साथ ग्राहकों को अधिक लचीलापन प्रदान करेंगे।
मारुति की ही तरह टोयोटा का भी अनुमान है कि इथेनॉल की कम ऊर्जा डेंसिटी के कारण E20 से 3 से 4 प्रतिशत तक माइलेज कम होता है। लेकिन इथेनॉल की हाई ऑक्टेन रेटिंग भविष्य के इंजन डिजाइनों में इस नुकसान की भरपाई करने के नए अवसर देती है।