फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E20 Petrol: निसान का भरोसा- E20 ईंधन से वारंटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा

Tue, 16 Sep 2025 06:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में E20 फ्यूल (80% पेट्रोल + 20% इथेनॉल) लाया जा रहा है। कार कंपनी निसान ने साफ किया है कि उनके ग्राहकों को इसकी वजह से किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
1 of 4
Nissan Magnite - फोटो : Nissan Motor India
भारत में अब धीरे-धीरे पेट्रोल के साथ नए मिश्रण वाला E20 फ्यूल (80% पेट्रोल + 20% इथेनॉल) लाया जा रहा है। इस बीच, कार कंपनी निसान ने साफ किया है कि उनके ग्राहकों को इसकी वजह से किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। कंपनी ने कहा है कि वह सरकार की वैकल्पिक ईंधन पहल का समर्थन करती है और लगातार टिकाऊ मोबिलिटी समाधानों पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: भारत में सड़क दुर्घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं? नितिन गडकरी ने समझाया कारण
विज्ञापन

2 of 4
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
निसान मैग्नाइट E20 के लिए पूरी तरह तैयार
निसान की सबसे लोकप्रिय कार Magnite (मैग्नाइट) अब पूरी तरह E20 फ्यूल पर चलने के लिए तैयार है। दिसंबर 2023 में आई फेसलिफ्ट मैग्नाइट में हल्के डिजाइन और फीचर्स अपडेट किए गए थे।

इस गाड़ी में दो इंजन विकल्प मिलते हैं-
  • 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन (71 bhp और 96 Nm टॉर्क) – फरवरी 2024 से E20 कंप्लायंट।
  • 1.0-लीटर टर्बो इंजन (99 bhp और 160 Nm/152 Nm टॉर्क) – अगस्त 2023 से E20 कंप्लायंट।
दोनों इंजनों में मैनुअल, AMT और CVT गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Maruti Victoris Vs Hyundai Creta: मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में नई जंग, जानें कीमत, माइलेज और फीचर्स की तुलना
विज्ञापन

3 of 4
Nissan Magnite - फोटो : Nissan Motor India
वारंटी रहेगी पूरी तरह सुरक्षित
कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि E20 फ्यूल के इस्तेमाल से न तो मैग्नाइट की और न ही किसी निसान गाड़ी की वारंटी पर कोई असर पड़ेगा। अक्तूबर 2024 के बाद बिकी सभी गाड़ियां, और अभी जो भी वारंटी में हैं, वे बिना किसी समस्या के E20 पर चलेंगी।

निसान ने हाल ही में मैग्नाइट के लिए 10 साल की वारंटी प्रोग्राम भी शुरू किया है, जो अपने सेगमेंट में पहला है। कंपनी का कहना है कि अब तक E20 के इस्तेमाल से किसी भी तरह की बड़ी तकनीकी दिक्कत सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें - Honda Amaze: होंडा अमेज कॉम्पैक्ट सेडान अब नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

4 of 4
Nissan Magnite KURO Edition - फोटो : Nissan
ग्राहकों की चिंताओं पर कंपनी की सफाई
हाल ही में देशभर में कुछ कार मालिकों ने शिकायत की थी कि E20 फ्यूल डालने के बाद उनकी गाड़ियों की परफॉर्मेंस और माइलेज थोड़ा कम हुआ है। इस पर निसान ने कहा कि अगर ऐसी कोई समस्या आती है, तो सर्विस के दौरान उनकी गाड़ियों की पूरी तरह जांच और समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Ola Roadster X+: ओला इलेक्ट्रिक ने लॉन्च किया ओला रोडस्टर X+ का स्पेशल एडिशन, जानें क्या है खास 

यह भी पढ़ें - Honda CBR1000RR-R Fireblade SP: होंडा ने अपनी फ्लैगशिप सुपरस्पोर्ट बाइक भारत में की लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें