फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zem Car: छात्रों ने कबाड़ से बनाई हवा साफ करने वाली इलेक्ट्रिक कार, इस तरह करती है काम

Mon, 19 Sep 2022 02:45 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीदरलैंड की एक यूनिवर्सिटी के छात्रों ने ऐसी कार बनाई है जो चलने पर प्रदूषण नहीं फैलाती बल्कि हवा को साफ भी करती है। सिर्फ यही इसकी खासियत नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रों ने इस कार को कबाड़ जोड़कर बनाया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
जेम कार - फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा समय में कई देश वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए नई तकनीकों पर जोर दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नीदरलैंड की एक यूनिवर्सिटी के छात्रों ने ऐसी कार बना दी है जो सभी के लिए आश्चर्य का केंद्र बनी हुई है। इस कार को बनाने से लेकर इसके काम करने की खासियत ने इसे चर्चा का केंद्र बना दिया है। आइए जानते हैं इस कार के बारे में। 
 
विज्ञापन

क्या है खासियत

2 of 5
जेम कार - फोटो : सोशल मीडिया
इस कार की दो बड़ी खासियत हैं। जेम कार की पहली खासियत ये है कि इसे कबाड़ जोड़कर बनाया गया है। इसे बनाने में किसी भी तरीके के नए मेटिरियल का उपयोग नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक कार के ज्यादातर पार्ट्स थ्री-डी प्रिटेंड हैं और इन्हें बनाने में रिसाइकल्ड प्लास्टिक का उपयोग किया गया है। इसकी दूसरी खासियत ये है कि चलने पर इस कार से प्रदूषण नहीं होता बल्कि ये कार खुद प्रदूषण को खास तरीके से कम करती है।
विज्ञापन

ऐसे हवा साफ करती है कार

3 of 5
जेम कार - फोटो : सोशल मीडिया
इस कॉन्सैप्ट ईवी में 22 KwH की मोटर लगाई गई है जो री-जनरेट ब्रेकिंग का उपयोग कर और बेहतर काम करती है। कार में क्लीनट्रॉम लिथियम आयन बैटरी का उपयोग किया गया है। इसके साथ ही इस कार में दो फिल्टर भी लगाए गए हैं जो 20 हजार मील की ड्राइविंग के दौरान दो किलो कार्बन डाई ऑक्साइड को सोखने की क्षमता रखते हैं। इस कार को जहां पर भी चलाया जाता है वहां अपने आस-पास की हवा से कार्बन को सोख लेती है।

डिजाइन भी करता है प्रभावित

4 of 5
जेम कार - फोटो : सोशल मीडिया
जब कार को बनाने में खास तरीके का उपयोग किया गया है तो जाहिर है कार का डिजाइन भी अलग होगा। कार का लुक भी किसी सुपर कार जैसा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार को मिला जेम नाम

5 of 5
जेम कार - फोटो : सोशल मीडिया
कार को जेम नाम दिया गया है। इसे ये नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि ये जीरो एमिशन मोबिलिटी कार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार को बनाने का कारनामा Eindhoven University Of Technology के छात्रों ने किया है। छात्रों ने अभी इसका पेटेंट नहीं करवाया है और वो उम्मीद कर रहे हैं कि बड़ी कार बनाने वाली कंपनियां इस कार से प्रेरणा लें और ऐसी कार बनाएं जो भविष्य में और बेहतर तरीके से काम कर पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें