फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ducati DesertX: डुकाटी ने भारत में लॉन्च की दमदार ऑफ-रोडर मोटरसाइकिल डेजर्टएक्स, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 12 Dec 2022 03:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Ducati DesertX Motorcycle - फोटो : Ducati
Ducati India (डुकाटी इंडिया) ने सोमवार को भारतीय बाजार में अपनी ऑफ-रोडर मोटरसाइकिल DesertX (डेजर्टएक्स) को लॉन्च करने का एलान किया। कंपनी ने नई Ducati DesertX मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 17,91,000 रुपये तय की है। बाइक को ऑफ-रोडिंग के लिए रेगिस्तान के टीलों, संकरे ऑफ-रोड रास्तों, बजरी वाली सड़कों के साथ-साथ पहाड़ी मोड़ जैसी जगहों के लिए डिजाइन किया गया है। बाइक के लिए बुकिंग दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, कोलकाता और चेन्नई में सभी डुकाटी डीलरशिप पर शुरू हो गई है। कंपनी ने कहा है कि बाइक की डिलीवरी जनवरी के पहले हफ्ते में शुरू होगी। 
विज्ञापन

2 of 6
Ducati DesertX Motorcycle - फोटो : Ducati
इंजन और गियरबॉक्स
Ducati DesertX में डेस्मोड्रोमिक डिस्ट्रीब्यूशन के साथ 937 cc डुकाटी टेस्टास्ट्रेटा 11° ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 9,250 rpm पर 110 hp का पावर और 6,500 rpm पर 92 Nm का टॉर्क डिलीवर करता है। यह इंजन एक खास तौर से विकसित गियरबॉक्स से लैस है जिसमें मल्टीस्ट्राडा V2 के जैसे अलग-अलग डेडिकेटेड रेशियो हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Ducati DesertX Motorcycle - फोटो : Ducati
लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, डुकाटी डेजर्टएक्स सेंट्रो स्टाइल डुकाटी द्वारा बनाई गई 80 के दशक की एंड्यूरो मोटरसाइकिलों का एक मॉडर्न वर्जन जैसा लगता है। इस बाइक में 21-इंच के फ्रंट व्हील लगे हैं, जो डेजर्टएक्स को एक बोल्ड और एडवेंचरस लुक देता है। विंडशील्ड हेडलैम्प और इसकी सतह पर डिजाइन किए गए डबल फुल-एलईडी डीआरएल के साथ मिल जाते हैं। 

4 of 6
Ducati DesertX Motorcycle - फोटो : Ducati
यदि कोई अकेले यात्रा कर रहा है तो, एक्सट्रा स्पेस बनाने के लिए, बाइक में पैसेंजर सीट को हटाने का ऑप्शन दिया गया है। लंबी यात्रा पर जाने वालों के लिए, एडिशनल 8-लीटर रियर फ्यूल टैंक जोड़ना भी संभव है। 
विज्ञापन

5 of 6
Ducati DesertX Motorcycle - फोटो : Ducati
फीचर्स
Ducati DesertX में एक वर्टिकल हाई-रिजॉल्यूशन 5-इंच का कलर टीएफटी डिस्प्ले मिलता है जिसे स्टैंड-अप राइडिंग में अच्छी विजिबलिटी के लिए रखा गया है। इस डिस्प्ले को डुकाटी मल्टीमीडिया सिस्टम के साथ इंटीग्रेट किया जा सकता है, जिससे राइडर अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकता है। जिससे म्यूजिक, कॉल मैनेजमेंट और टर्न बाय टर्न नेविगेशन (ऑप्शनल) जैसे नए फीचर्स को एक्टिवेट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ducati DesertX Motorcycle - फोटो : Ducati
मुकाबला
डुकाटी डेजर्ड एक्स का मुकाबला एडवेंचर बाइक सेगमेंट में मौजूद बीएमडब्ल्यू आर 1250 जीएस (BMW R 1250 GS), बीएमडब्ल्यू आर 1250 जीएस एडवेंचर (BMW R 1250 GS Adventure), ट्रॉयम्फ टाइगर 900 (Triumph Tiger 900) और हार्ले डेविडसन पैन अमेरिका 1250 (Harley Davidson Pan America 1250) जैसी प्रीमियम एडवेंचर बाइक्स के साथ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें