इतालवी प्रीमियम बाइक निर्माता डुकाटी (Ducati) ने भारतीय बाजार में अपनी अपडेटेड एडवेंचर मोटरसाइकिल डुकाटी डेजर्टएक्स V2 (Ducati DesertX V2) की आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए इस बात की पुष्टि की है। EICMA 2026 में वैश्विक स्तर पर पेश किए जाने के बाद, यह धांसू ऑफ-रोडर आने वाले हफ्तों में भारतीय शोरूम में दस्तक देने के लिए तैयार है।
कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख और भारत-विशिष्ट कीमतों का खुलासा नहीं किया है। लेकिन अनुमान है कि इसे 19 लाख रुपये से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की संभावित कीमत पर उतारा जा सकता है।