फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ‘मजदूर’ के पास हैं रॉल्स रॉयस और फरारी जैसी कारें, कई कंपनियां का मालिक

Sat, 06 Jul 2019 06:54 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
Dr.K. T. Rabiullah Rolls Royce Phantom-3 - फोटो : Facebook
आपने कई मूवीज, नॉवल्स में ऐसी किस्से-कहानियां देखी और पढ़ीं होंगी, जिसमें बचपन में घर छोड़ कर भागा लड़का एक दिन करोड़पति बन कर वापस लौटा। बचपन में जब ऐसी कहानियां सुनते थे, तो रोमांच से शरीर का रोम-रोम कांप उठता था। लेकिन ऐसे किरदार केवल नॉवल्स या मूवीज में ही नहीं होते। डॉ. केटी रबीउल्लाह ऐसे ही शख्स हैं, जो करोड़पति बनकर नहीं अरबपति बन कर वापस लौटे। आज उनके पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है और कहानी भी कम रोमांचक नहीं है...
 
विज्ञापन

10 हजार से ज्यादा कर्मचारी

2 of 13
Dr.K. T. Rabiullah Award - फोटो : Facebook
केरल के रहने वाले डॉ. केटी मोहम्मद रबीह रबीउल्लाह ने युवावस्था में ही घर छोड़ दिया था और मजदूर बन कर खाड़ी देशों के रुख कर लिया। धीरे-धीरे मजदूरी वगैरहा करके उन्हें पैसे एकत्र किये और खुद का व्यवसाय शुरू किया और अपना बिजनेस एंपायर खड़ा कर लिया। आज उनकी कंपनी में 10 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं और पूरे खाड़ी देश में 50 से ज्यादा हॉस्पिटल्स और क्लीनिक हैं। उनके अस्पतालों में 700 से ज्यादा डॉक्टर 24X7 उपलब्ध रहते हैं।
 
विज्ञापन

अल जजीरा शीफा ग्रुप के हैं मालिक

3 of 13
Dr.K. T. Rabiullah Doctrate - फोटो : Facebook
वहीं उनके बुके में पूरी दुनिया में मेडिकल साइंस की दुनिया का बड़ा नाम अल जजीरा शीफा ग्रुप भी है। वहीं डॉ. रबीउल्लाह बड़े समाजसेवी भी हैं और अकसर जरूरतमदों को दान देते रहते हैं। डॉ. रबीउल्लाह को आर्थिक दिक्कतों के चलते अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़नी पड़ी।
 
वहीं आप सोच रहे होंगे कि अगर पढ़ाई अधूरी छोड़नी पड़ी तो, डाक्टर कैसे बन गए। डॉ. रबीउल्लाह को डॉक्टर की उपाधि बहुत बाद में एक मेडिकल इंस्टीट्यूट ने दी थी। उन्हें भारत सरकार से अप्रवासी भारतीयों को मिलने वाले प्रवासी भारतीय सम्मान भी मिल चुका है, साथ ही अपने काम के लिये उन्हें शास्त्री अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।
       
बात करते हैं डॉ. रबीउल्लाह की कारों की, तो उनका घर केरल के मल्लापुरम में है, जहां उनकी शानदार लग्जरी और स्पोर्ट्स कारें गैराज में पार्क में हैं।

लैंड रोवर रेंज रोवर

4 of 13
Rabieullah Range Rover - फोटो : Facebook
बॉलीवुड से लेकर बड़े-बड़े उद्योगपतियों के पास लैंड रोवर रेंज रोवर एसयूवी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गाड़ियों के काफिले में भी रेंज रोवर शामिल है। डॉ. रबीउल्लाह रोजमर्रा में इस एसयूवी का इस्तेमाल करते हैं। भारत में रेंज रोवर के टॉप वेरियंट की कीमत 2.14 करोड़ रुपये है और इसे दुनिया का लग्जरी गाड़ियों में शुमार किया जाता है।
विज्ञापन

रोल्स रॉयस फैंटम

5 of 13
Dr.K. T. Rabiullah Rolls Royce - फोटो : Facebook
डॉ. रबीउल्लाह के काफिले में सफेद रंग की फैंटम सीरीज-II कार है, जो उनकी लाइफस्टाइल से मैच खाती है। रॉल्स रॉयस फैंटम में कस्टमाइजेशन के ढेरों ऑप्शन मिलते हैं। इस कार में 6.8 लीटर का पेट्रोल V12 इंजन मिलता है, जो 453 बीएचपी की पावर देता है। इसकी कीमत सात करोड़ रुपये के आसपास है, वहीं भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत साढ़े नौ करोड़ रुपये है।
 
विज्ञापन

फरारी 458 इटैलिया

6 of 13
Dr.K. T. Rabiullah Ferrari - फोटो : Facebook
डॉ. रबीउल्लाह के पास बेहद शानदार फरारी स्पोर्ट्स कार भी है। अपने अऩोखे डिजाइन के लिये फेमस 458 इटैलिया आज फरारी का सिग्नेचर डिजाइन है। फरारी 458 इटैलिया में 4.5 लीटर वाला V8 इंजन लगा है, जो 562 बीएचपी की पावर देता है। इसकी कीमत साढ़े तीन करोड़ रुपये है।
 
विज्ञापन

बैंतले फ्लाइंग स्पर

7 of 13
Dr.K. T. Rabiullah bentley - फोटो : Facebook
दुनिया का शायद ही कोई ऐसा रईस होगा, जिसके गैराज में फ्लाइंग स्पर न हो। डॉ. रबीउल्लाह के गैराज में भी बैंतले फ्लाइंग स्पर है, जिसमें 6.0 लीटर का W12 पेट्रोल इंजन लगा है और यह 600 बीएचपी की पावर देता है। इस कार में कई हैंड क्राफ्ट एसेसरीज लगी हैं और इसकी कीमत ढाई करोड़ के आसपास है।
 

पोर्श कैने

8 of 13
Dr.K. T. Rabiullah Porshe - फोटो : Team-BHP
लैंबोर्गिनी और बैंतले के बाजार में आने से पहले पोर्श ने अपनी लग्जरी स्पोर्ट्स एसयूवी लॉन्च कर दी थी। यह पहली एसयूवी है जिसमें किसी एसयूवी की तरह लग्जरी फीचर्स और स्पोर्ट्स कार की पावर दी गई है। भारत समेत कई देशों में यह पोर्श की लोकप्रिय कारों में से एक है। डॉ. रबीउल्लाह के पास काले रंग की कैने है, जो 3.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड हासिल कर सकती है और इसकी टॉप स्पीड 286 किलोमीटर प्रति घंटा है।
 

मर्सिडीज बेंज एस-क्लास

9 of 13
Dr.K. T. Rabiullah S Class - फोटो : Facebook
भारत समेत दुनिया के कई देशों में मर्सिडीज बेंज एस-क्लास के दीवाने हैं। इसके लग्जरी फीचर्स की दुनिया दीवानी है। बॉलीवुड में यह कार बेहद आम है। इस कार में मसाज वाली वेंटीलेटेड सीटें लगी हैं। इस कार के टॉप वेरियंट में 5.0 लीटर का V12 पेट्रोल इंजन मिलता है। साथ ही इसमें 3.0 लीटर का V6 डीजल इंजन मिलता है, जो 255 बीएचपी की पावर देता है।  
 

मर्सिडीज बेंज जीएल-क्लास

10 of 13
Dr.K. T. Rabiullah Mercedes GL class - फोटो : Facebook
एस-क्लास प्लेटफॉर्म पर बनी जीएल-क्लास को कंपनी अब बंद कर चुकी है। ययह मर्सिडीज की टॉप लाइन एसयूवी है और इसमें एस-क्लास वाले ही फीचर मिलते हैं। डॉ. रबीउल्लाह परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए इसी कार से जाना पसंद करते हैं।
 

निसान पैट्रोल

11 of 13
Nissan Patrol - फोटो : सांकेतिक
खाड़ी देशों में निसान की यह कार काफी प्रसिद्ध है। डॉ. रबीउल्लाह के गैराज में काले रंग की निसान पेट्रोल है, जिसमें ऑफ-रोडिंग के लिये खास टायर लगे हैं। इस कार में 4.6 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा हुआ है, जो 400 बीएचपी की पावर देता है।
 

रॉल्स रॉयस घोस्ट

12 of 13
Dr.K. T. Rabiullah Rolls Royce Phantom-3 - फोटो : Facebook
डॉ. रबीउल्लाह के गैराज में यह दूसरी रॉल्स रॉयस कार है। कंपनी ने इसके कई वेरियंट्स लॉन्च किये हैं। एंट्री लेवल रॉल्स रॉयस की कीमत 4.9 करोड़ रुपये है, जिसमें 6.6 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 562 बीएचपी की पावर और 780 एनएम का टॉर्क देता है।
 
विज्ञापन

फॉक्सवैगन बीटल

13 of 13
Volkswagen Beetle - फोटो : Team-BHP
यह फॉक्सवैगन की सबसे पुरानी कारों में एक है, जो आज तक बिकती है। हालांकि वक्त के साथ इसका लुक बदल गया है। बीटल बग डिजाइन पर बनी इस कार में 2.0 लीटर का इंजन लगा है, जो 114 बीएचपी की पावर देता है।     
  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें