car
- फोटो : Social
पिघल जाती है वायरिंग
एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट ने बताया कि सुबह से शाम तक लगातार धूप में कार खड़ी रहने से उसकी वायरिंग पर असर पड़ता है, क्योंकि कार में बहुत ज्यादा वायरिंग होती है, जिसका कनेक्शन सीधे बैटरी से होता है। धूप सीधे बोनट पर पड़ती है जिससे वह गर्म हो जाता है। उसके अंदर की वायरिंग पिघलकर आपस में चिपक सकती है, जिससे लाइट, स्पीडोमीटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट खराब हो सकते हैं। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि कार को सीधे सूर्य की रोशनी से बचाकर रखें। यदि ऐसा नहीं हो पा रहा है तो मोटे कवर से उसे ढककर रखें। धूप में लगातार गाड़ी खड़ी करने पर टायर भी गर्म होने से उसमें दरार आने की संभावना रहती है। उसका पेंट भी खराब हो जाता है।