Types Of Taxes On Cars: कार की एक्स-शोरूम पर कई तरह के टैक्स लगाने के बाद उसकी ऑन-रोड कीमत तय की जाती है। टैक्स के वजह से एक सस्ती कार भी काफी महंगी हो जाती है। जानिए एक कार पर कितने तरह के टैक्स लगाए जाते हैं।
Taxes On Ex-Showroom Price Of Car: भारत में कार खरीदना एक मिडिल क्लास फैमिली का सपना होता है। कार खरीदने के लिए लोग अपनी सालों की जमा पूंजी लगा देते हैं। हालांकि, जब आप कार की एक्स-शोरूम प्राइस और ऑन-रोड प्राइस को देखते हैं, तो दोनों में काफी अंतर होता है। कार की ऑन-रोड कीमत हमेशा अधिक होती है। आमतौर पर कार की ऑन-रोड कीमत एक्स-शोरूम कीमत से 2-3 लाख रुपये अधिक होती है। कार को घर तक लाने में आपको इतने पैसे क्यों चुकाने पड़ते हैं? आइए जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
टैक्स के कारण बढ़ती है ऑन रोड कीमत
- फोटो : Freepik
लगते हैं कई तरह के टैक्स
बता दें कि कार की ऑन-रोड कीमत में इंश्योरेंस, रोड टेक्स, सेस आदि कई तरह के टैक्स जोड़े जाते हैं, जिससे कार की ऑन-रोड कीमत बढ़ जाती है। ऐसे में कार को खरीदने में आपको कितने तरह के टैक्स और चार्ज चुकाने पड़ते हैं, ये जानना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
3 of 7
एक्स-शोरूम प्राइस में होता है जीएसटी
- फोटो : Freepik
एक्स-शोरूम प्राइस में होता है जीएसटी
जब आप कार खरीदने जाते हैं तो शोरूम पर एक्स-शोरूम कीमत और ऑन-रोड कीमत अलग-अलग बताया जाता है। कार की जो एक्स-शोरूम कीमत आपको बताई जाती है उसमें जीएसटी शामिल होता है। मौजूदा समय में सरकार कार और बाइक पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाती है। अगर किसी कार की एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये है तो उसमें 1,75,000 रुपये का जीएसटी शामिल होता है।
4 of 7
कार पर देना होता है सेस
- फोटो : Freepik
कार पर लगता है 1% सेस
मौजूदा नियमों के मुताबिक, 1200cc तक इंजन क्षमता और 4 मीटर तक की लंबाई वाली कारों पर 1% का सेस लगाया जाता है। यानी 8 लाख की कार पर 8000 रुपये सेस के तौर पर देने होते हैं।
इंश्योरेंस पर भी होता है मोटा खर्च
कार को डैमेज से सेफ रखने के लिए इंश्योरेंस कराया जाता है। एक साधारण कार के इंश्योरेंस में 20-25 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं। कार इंश्योरेंस पर सरकार 18% का जीएसटी लगाती है। यानी जीएसटी को लेकर कार का इंश्योरेंस तकरीबन 30,000 रुपये का पड़ जाता है।
विज्ञापन
6 of 7
RTO में मोटा खर्च
- फोटो : Freepik
आखिर में देना होता है RTO शुल्क
सड़क पर गाड़ी चलानी है तो आपको रोड टैक्स भी देना होगा। 8 लाख की कार पर तकरीबन 50,000 रुपये रोड टैक्स और 4000-5000 रुपये का मुनिसिपल कॉर्पोरेशन टैक्स लगाया जाता है, जो कुल मिलाकर 55,000 रुपये से ज्यादा हो सकता है।
कार पर 30-35 फीसदी तक होता है टैक्स
- फोटो : Skoda
शोरूम प्राइस पर कितना चुकाते हैं टैक्स?
अगर आप शोरूम से 8 लाख की गाड़ी निकाल रहे है तो आपको शोरूम प्राइस पर करीब 90,000 से 1,00,000 रुपये तक का टैक्स चुकाना पड़ता है। यानी 8 लाख की कार सड़क पर आते-आते 9 लाख की हो जाती है। वहीं, जीएसटी को मिलाकर देखें तो कार पर कुल टैक्स 2,75,000 रुपये तक चला जाता है, जो कार की कुल कीमत का 30-35 फीसदी तक होता है।