एआई स्मार्ट कैमरा
- फोटो : Freepik
दिल्ली के लिए इसका क्या मतलब है?
बढ़ती गाड़ियों और प्रदूषण के बीच दिल्ली लंबे समय से जाम और लंबी यात्रा समय की समस्या से जूझ रही है। अधिकारियों का मानना है कि ITMS जैसे तकनीक आधारित समाधान इस स्थिति को बेहतर बना सकते हैं।
यदि योजना समय पर लागू होती है, तो दिल्ली देश के उन पहले शहरों में शामिल हो सकती है जहां इतने बड़े स्तर पर AI आधारित ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली लागू होगी।
आने वाले समय में यात्रियों को कम जाम, तेज सफर और साफ हवा का अनुभव मिल सकता है। लेकिन साथ ही ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर चालान भी पहले से ज्यादा तेजी से कट सकते हैं।