तीन महीने लागू रहेगा प्रतिबंध
- फोटो : एआई जनरेटेड
कौन सी गाड़ियां आ-जा सकेंगी?
यहां पर ध्यान रखना जरूरी है कि यह प्रतिबंध बाहरी गाड़ियों के लिए है। इसमें दिल्ली में रजिस्टर्ड वाहन शामिल नहीं है। हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि दिल्ली में चलने वाली हर पुरानी गाड़ी नियमों से पूरी तरह मुक्त होगी। पुराने नियमों के तहत उन पर कार्रवाई हो सकती है।
किन गाड़ियों को मिलेगी दिल्ली में एंट्री?
नए प्रतिबंध के तहत कुछ श्रेणियों के वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति मिल सकती है। इनमें बीएस6 मानक वाली नई पेट्रोल और डीजल गाड़ियां, सीएनजी और ईवी, दूध, सब्जी, फल, दवा और अन्य जरूरी सामान ढोने वाले वाहन शामिल हैं। यानी बीएस-6 मानक से नीचे के बाहरी पेट्रोल और डीजल वाहनों पर रोक होगी, जबकि ऊपर बताई गई श्रेणियों को प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
ये भी पढ़ें: वाहन पोर्टल: ड्राइविंग लाइसेंस और RC में मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट? RTO जाने की जरूरत नहीं, जानें आसान तरीका