विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियां नए साल यानी जनवरी, 2020 से कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं। इससे पहले साल के आखिरी महीने में कार खरीदने का यह शानदार मौका है। मारुति सुजुकी, ह्यूंडई, महिंद्रा, होंडा, टाटा मोटर्स और फिएट क्रिशलर अपने वाहनों पर 10,000 से 2.06 लाख रुपये तक की छूट के साथ विभिन्न ऑफर दे रही हैं। उद्योग से जुड़े जानकारों का कहना है कि यह वाहन कंपनियों के लिए बीएस-4 स्टॉक निकालने का आखिरी दांव हो सकता है क्योंकि एक अप्रैल, 2020 से देशभर में बीएस-6 उत्सर्जन मानक लागू होने वाला है। ये कंपनियां भी पुराने स्टॉक को खत्म कर नए उत्सर्जन मानक की ओर बढ़ना चाहती हैं। इसके अलावा, वाहन उद्योग पिछले एक साल से सुस्ती के दौर से गुजर रहा है। सियाम के आंकड़े बताते हैं कि इस साल अप्रैल-नवंबर के दौरान यात्री वाहनों की बिक्री में 18 फीसदी की गिरावट आई है। ऐसे में वाहन कंपनियां पुराने स्टॉक को खत्म करने के लिए भारी-भरकम छूट दे रही हैं। आपको बताते हैं कौन सी कार कंपनी किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट दे रही है।
विज्ञापन
2 of 12
Maruti Dzire
मारुति :
मारुति सुजुकी देश की सबसे अधिक बिकने वाली कार डिजायर (पेट्रोल) पर इस समय 65,000 रुपये की छूट दे रही है। नवंबर में इस पर 55,000 रुपये की छूट मिल रही थी।
विज्ञापन
3 of 12
Maruti Suzuki Wagon R
मारुति :
कंपनी वैगन आर कार पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। जिसमें 10,000 रुपये कैश और 20 हजार रुपये एक्सचेंज ऑफर और पांच हजार का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।एस-प्रेसो पर भी कंपनी अच्छी छूट दे रही है।
4 of 12
महिंद्रा एक्सयूवी 500
महिंद्रा :
महिंद्रा अपनी एसयूवी कार एक्सयूवी 500 पर 1.67 लाख रुपये की छूट दे रही है, जो नवंबर में एक लाख रुपये थी।
विज्ञापन
5 of 12
Mahindra Marazzo M8 Variant
महिंद्रा :
एक साल पहले लॉन्च हुई मराजो पर कंपनी 2.09 लाख रुपये की छूट दे रही है, पहले 32,000 रुपये थी।
विज्ञापन
6 of 12
Hyundai Santro Car
- फोटो : PTI
ह्यूंदै :
ह्यूंदै अपनी हैचबैक कार सेंट्रो पर 55,000 रुपये की छूट दे रही है, जबकि नवंबर में इस पर 40,000 रुपये छूट मिल रही थी।
विज्ञापन
7 of 12
hyundai creta
ह्यूंदै :
एसयूवी क्रेटा पर यह छूट 50,000 रुपये से बढ़कर 95,000 रुपये हो गई है।
8 of 12
Tata Harrier
टाटा मोटर्स :
वहीं, टाटा मोटर्स अपनी एसयूवी हैरियर पर 1.75 लाख रुपये की छूट दे रही है, जबकि नवंबर में इस पर 50,000 रुपये की छूट मिल रही थी।
9 of 12
Jeep Compass Trailhawk
- फोटो : JEEP
फिएट :
फिएट क्रिशलर की जीप कम्पास पर इस समय 2.06 लाख रुपये की छूट मिल रही है। पिछले महीने यानी नवंबर में कंपनी इस पर 1.5 लाख रुपये की छूट दे रही थी।
10 of 12
Renault Triber and Datsun GO Plus
- फोटो : Amar Ujala
रेनो :
इसके अलावा, रेनो ने भी अपने कारों पर छूट को एक लाख रुपये से बढ़ाकर 1.25 लाख रुपये कर दिया है।
11 of 12
hyundai big car discount
- फोटो : Amar Ujala
2019 में लॉन्च कारों पर 1.15 लाख तक छूट
वाहन निर्माता कंपनियां पुरानी वाहनों के साथ 2019 में लॉन्च कारों पर भी छूट दे रही हैं। इनमें मारुति सुजुकी की वैगन आर एवं एस-प्रेसो, निसान की किक्स, टाटा मोटर्स की हैरियर, महिंद्रा की एक्सयूवी 300, फोर्ड की इंडेवर, टोयोटा की ग्लांजा, होंडा की सिविक, ह्यूंडई की ग्रैंड आई-10 नियोस शामिल हैं। इन पर 10,000 से लेकर 1.15 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है।
Kia Seltos, MG Hector, Hyundai Venue
- फोटो : Amar Ujala copy right
बिना छूट इन वाहनों की है मांग
2019 में लॉन्च कई कारें ऐसी हैं, जिनकी मांग बिना छूट के भी बनी हुई है। खासबात है कि इन कारों के लिए ग्राहकों को डेढ़ से दो महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है। इन कारों में किया सेल्टोस, एमजी हेक्टर और रेनॉ ट्राइबर शामिल है। इन पर कोई छूट नहीं मिल रही है।