टाटा की नेक्सन ईवी भले ही भारतीयों के दिलों पर जादू चलाती हो लेकिन एमजी की जेडएस ईवी भी बाजार में कड़ी चुनौती देती है। इस खबर में हम दोनों ईवी के बीच कौन सी ईवी आपके लिए बेहतर साबित होगी इसकी जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 9
टाटा नेक्सन और एमजी जेडएस ईवी
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर बात इलेक्ट्रिक कार की होती है तो मौजूदा समय में टाटा इस सेगमेंट में लीडर है। कंपनी की नेक्सन, टिगोर ईवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। टाटा के अलावा ब्रिटिश कंपनी एमजी भी भारत में अपनी ईवी बेचती है। कंपनी की जेडएस को भी भारतीय ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं दोनों कारों के फीचर्स, कीमत और रेंज के बारे में।
विज्ञापन
टाटा और एमजी ईवी की कीमत
2 of 9
टाटा नेक्सन और एमजी जेडएस ईवी
- फोटो : Tata Motors/ MG India
टाटा की नेक्सन ईवी मैक्स की एक्स शोरूम कीमत 18.34 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसका टॉप वैरिएंट 19.84 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ बाजार में मिलता है। वहीं एमजी की जेडएस ईवी की एक्स शोरूम कीमत 21.99 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 25.88 लाख रुपये है।
विज्ञापन
कितनी मिलती है रेंज
3 of 9
टाटा नेक्सन और एमजी जेडएस ईवी
- फोटो : Tata Motors/ MG India
नेक्सन ईवी मैक्स की बात करें तो कंपनी के मुताबिक सिंगल चार्ज के बाद इससे 437 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है वहीं एमजी जेडएस की रेंज 461 किलोमीटर की है।
कितनी देर में होती है चार्ज
4 of 9
टाटा नेक्सन और एमजी जेडएस ईवी
- फोटो : Tata Motors/ MG India
टाटा नेक्सन ईवी को 50 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जर से जीरो से 80 फीसदी चार्ज सिर्फ 56 मिनट में किया जा सकता है और एमजी जेडएस को 80 फीसदी चार्ज करने में 60 मिनट लगते हैं।
विज्ञापन
कैसी है बैटरी
5 of 9
टाटा नेक्सन और एमजी जेडएस ईवी
- फोटो : Tata Motors/ MG India
नेक्सन में 40.5 KWH की लिथियम आयन बैटरी आती है जो आईपी 67 रेटिंग के साथ है। जेडएस को 50.3 KWH की बैटरी मिलती है जो आईपी 69 रेटिंग के साथ आती है।
विज्ञापन
कितनी है वारंटी
6 of 9
टाटा नेक्सन और एमजी जेडएस ईवी
- फोटो : Tata Motors/ MG India
नेक्सन ईवी मैक्स पर कंपनी आठ साल या 1.6 लाख किलोमीटर की वारंटी देती है और एमजी अपनी जेडएस की बैटरी पर आठ साल या 1.5 लाख किलोमीटर की वारंटी देती है।
विज्ञापन
कितनी है लंबाई और चौड़ाई
7 of 9
टाटा नेक्सन और एमजी जेडएस ईवी
- फोटो : सोशल मीडिया
नेक्सन की लंबाई 3993 एमएम, चौड़ाई 1811, हाइट 1616 एमएम है। जेडएस की लंबाई 4323 एमएम, चौड़ाई 1809, हाइट 1649 एमएम है।
कैसे हैं फीचर्स
8 of 9
टाटा नेक्सन और एमजी जेडएस ईवी
- फोटो : Tata Motors/ MG India
नेक्सन में कंपनी 17.78 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देती है जिसके साथ चार स्पीकर और चार ट्विटर मिलते हैं। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, फुल ऑटो टेंपरेचर कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, रेन सेंसिंग वाइपर, सनरूफ, फास्ट यूएसबी चार्जिंग पाइंट, एयर प्यूरीफायर, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर जैसे फीचर मिलते हैं।
जेडएस में कंपनी 25.7 सेमी एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देती है जो एड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले को सपोर्ट करता है। इसमें चार स्पीकर और दो ट्विटर मिलते हैं। इसके अलावा दो टाइप सी यूएसबी पोर्ट के साथ कुल पांच यूएसबी पोर्ट मिलते हैं। जेडएस में क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, रियर एसी वेंट्स, पीएम 2.5 फिल्टर, रेन सेंसिंग फ्रंट वाइपर, वायरलैस फोन चार्जर जैसे फीचर आते हैं।
टाटा नेक्सन और एमजी जेडएस ईवी
- फोटो : Tata Motors/ MG India
दोनों की ईवी में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। नेक्सन में सेफ्टी के लिए ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल, पैनिक ब्रेक अलर्ट, टीपीएमएस, हिल एसेंट कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, ड्राइवर और को-ड्राइवर एयरबैग, एबीएस और ईबीडी मिलते हैं।
जेडएस में छह एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, रियर ड्राइव असिस्ट, लेन चेंज असिस्ट, ईएससी, एबीएस और ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, ईएसएस, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, टीपीएमएस जैसे सेफ्टी फीचर मिलते हैं।