भारत सरकार की ओर से हरित और साफ-सुथरी परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के तहत देश में अब वैकल्पिक ईंधनों की ओर रुझान तेजी से बढ़ रहा है। जहां आमतौर पर माना जाता है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियां इस बदलाव की अगुआई कर रही हैं। वहीं सच्चाई ये है कि CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) सबसे पसंदीदा विकल्प बनकर उभरा है।
बिक्री में सीएनजी ने पेट्रोल गाड़ियों को पछाड़ा
गुजरात इसका सबसे बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है। राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब सीएनजी और पेट्रोल-सीएनजी गाड़ियों की बिक्री पेट्रोल गाड़ियों से ज्यादा हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में गुजरात में 1.25 लाख सीएनजी और पेट्रोल-सीएनजी गाड़ियां बिकीं। जबकि इसी दौरान पेट्रोल गाड़ियों की बिक्री 1.18 लाख यूनिट्स रही। ये आंकड़े केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) से लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें - Nissan Magnite CNG: निसान मैग्नाइट सीएनजी हुई लॉन्च, रेट्रोफिटमेंट किट के साथ होगी उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स