फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Citroen C3 vs Tata Punch: जानें दोनों कारों में क्या है अंतर, किसे खरीदना फायदे का सौदा?

Wed, 20 Jul 2022 07:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई Citroen C3 को भारत में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च कर दिया गया है। यहां हम इस सेगमेंट में कार की तलाश करने वाले खरीदारों के लिए Citroen C3 और Tata Punch की आपस में तुलना करेंगे और यह जानेंगे कि दोनों में कितना अंतर है।
विज्ञापन
1 of 6
Citroen C3 vs Tata Punch - फोटो : For Reference Only

नई Citroen C3 को भारत में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च कर दिया गया है और इस सेगमेंट में काफी कॉम्पीटिशन है। फ्रांसीसी ऑटोमेकर का नया मॉडल भारतीय बाजार में हावी Tata Punch (टाटा पंच) कॉम्पैक्ट एसयूवी को कड़ी टक्कर देगा। दोनों कारों का एक-दूसरे से कड़ा मुकाबला है। लेकिन बाजार में नई होने के कारण Citroen C3 के अपने फायदे और नुकसान हैं। लेकिन दोनों में से कौन सी कार खरीदना फायदे का सौदा है? यहां हम इस सेगमेंट में कार की तलाश करने वाले खरीदारों के लिए Citroen C3 और Tata Punch की आपस में तुलना करेंगे और यह जानेंगे कि दोनों में कितना अंतर है। 

विज्ञापन

2 of 6
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
साइज में कितना अंतर
साइज की बात करें तो Citroen C3 और Tata Punch एक जैसी हैं। इनकी साइज में बहुत मामलू अंतर है। Citroen C3 की लंबाई 3,981 मिमी, चौड़ाई 1,733 मिमी और ऊंचाई 1,586 मिमी है। हालांकि, टाटा पंच की लंबाई 3,827 मिमी, चौड़ाई 1,742 मिमी और ऊंचाई 1,615 मिमी है। हालांकि टाटा पंच के 2,445 मिमी लंबे व्हीलबेस की तुलना में Citroen C3 में 2,540 मिमी का बड़ा व्हीलबेस मिलता है।
विज्ञापन

3 of 6
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
फीचर्स में क्या है फर्क
फीचर्स की बात करें तो, Citroen C3 बिना चाबी के एंट्री, 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, एंड्रॉयड और एपल कारप्ले, क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, पावर विंडो, और बहुत से फीचर्स से भरा हुआ है। हालांकि, दोनों में अंतर देखें तो, टाटा पंच में 6-स्पीकर हरमन साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक, एक TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एक कूल्ड ग्लोव बॉक्स शामिल है।

4 of 6
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
इंजन का अंतर
Citroen C3 को दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है - एक 1.2-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल और एक 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल। पहले वाला वैरिएंट 81 bhp का पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि बाद वाला 109 bhp का पावर और 190 Nm का टार्क जेनरेट करता है। नई Citroen C3 को दो गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेश किया गया है - एक 5-स्पीड मैनुअल के साथ नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल और एक 6-स्पीड मैनुअल एक टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ। 

इसी तरह, टाटा पंच में 1.2-लीटर एनए पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 86 PS का पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
किसका माइलेज ज्यादा
हालांकि, जब माइलेज की बात आती है, तो Citroen C3 नैचुरली-एस्पिरेटेड इंजन के साथ 19.8 किमी प्रति लीटर और टर्बोचार्ज्ड वर्जन के लिए 19.4 किमी प्रति लीटर देता है। जबकि Tata Punch 18.9 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
कौन है सस्ती
नई 2022 Citroen C3 एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.70 लाख रुपये है। जबकि रेंज-टॉपिंग वैरिएंट की कीमत 8.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। जबकि टाटा पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.82 लाख रुपये है, जो 9.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। जो C3 को दोनों की तुलना में ज्यादा किफायती बनाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें