फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Citroen C3 Sport Edition: सिट्रोएन सी3 स्पोर्ट एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास

Mon, 16 Jun 2025 04:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Citroen (सिट्रोएन) ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार C3 का नया स्पोर्ट एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, इसे खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो गाड़ी में स्टाइल और पर्सनलिटी दोनों देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Citroen C3 Sport Edition - फोटो : Citroen
Citroen (सिट्रोएन) ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार C3 का नया स्पोर्ट एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब साढ़े 6 लाख रुपये रखी गई है। ये वेरिएंट लिमिटेड यूनिट्स में उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि इसे खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो गाड़ी में स्टाइल और पर्सनलिटी दोनों देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें - Nissan-Renault: रेनो में हिस्सेदारी घटाएगी निसान, दो दशक पुराने रिश्तों में ढील, जानें क्या है वजह
विज्ञापन

2 of 7
Citroen C3 Sport Edition Dashcam - फोटो : Citroen
Citroen C3 Sport Edition: स्टैंडर्ड मॉडल से थोड़ा महंगा
नई C3 स्पोर्ट एडिशन की कीमत स्टैंडर्ड वेरिएंट से करीब 21,000 रुपये ज्यादा है। इसके अलावा सिट्रॉन एक टेक किट भी ऑफर कर रही है। जिसमें डैशकैम और वायरलेस चार्जर शामिल है, और इसकी कीमत करीब 15,000 रुपये अतिरिक्त रखी गई है।

यह भी पढ़ें - Mahindra Scorpio-N: महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का नया और ज्यादा किफायती ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

3 of 7
Citroen C3 Sport Edition Wireless Charger - फोटो : Citroen
Citroen C3 Sport Edition: इंजन और परफॉर्मेंस
C3 स्पोर्ट एडिशन दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आती है। पहला है 1.2-लीटर PureTech 82 नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन, जो 81 bhp पावर और 115 Nm टॉर्क देता है, और ये 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है।

दूसरा ऑप्शन है 1.2-लीटर PureTech 110 टर्बो इंजन, जो 108 bhp पावर और 205 Nm टॉर्क देता है। इसे आप 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ले सकते हैं। फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें तो ये गाड़ी 18.3 किलोमीटर प्रति लीटर से लेकर 19.3 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। ऑटोमैटिक टर्बो वर्जन 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 10 सेकंड में पकड़ लेता है।

यह भी पढ़ें - Auto Sales: मई 2025 में संतुलित रफ्तार पर ऑटो सेक्टर, दोपहिया वाहन सेगमेंट में 2.2% की बढ़त, सियाम की रिपोर्ट

4 of 7
Citroen C3 Sports Edition Interior - फोटो : Citroen
Citroen C3 Sport Edition: लुक और डिजाइन
स्पोर्ट एडिशन में आपको कई ऐसे विजुअल अपग्रेड्स मिलेंगे जो इसे बाकी मॉडल्स से अलग बनाते हैं। कार के बॉडी पर 'SPORT' डीकेल्स दिए गए हैं जो इसे स्पेशल एडिशन का लुक देते हैं। साथ ही इसमें एक नया गार्नेट रेड एक्सटीरियर कलर भी जोड़ा गया है। जो C3 लाइनअप में पहली बार आया है।

यह भी पढ़ें - EV vs Hybrid Cars: इलेक्ट्रिक वाहन और हाइब्रिड की तुलना में कौन है ज्यादा स्वच्छ? टोयोटा चेयरमैन के दावे से फिर छिड़ी बहस
विज्ञापन

5 of 7
Citroen C3 Sport Edition Interior - फोटो : Citroen
गाड़ी के अंदर स्पोर्टी फील देने के लिए रेस-इंस्पायर्ड पैडल्स, सीटबेल्ट कुशन और खास सीट कवर लगाए गए हैं। साथ ही एम्बियंट लाइटिंग भी दी गई है, जो खासकर रात की ड्राइव के दौरान एक अलग ही माहौल बना देती है।

यह भी पढ़ें - Motorcycle Trip: मोटरसाइकिल पर लंबी राइड पर निकलने से पहले जरूरी करें तैयारी, जानें क्या ले जाना जरूरी और क्या नहीं
विज्ञापन

6 of 7
Citroen C3 Sport Edition Seat Belt Cushion - फोटो : Citroen
Citroen C3 Sport Edition: फीचर्स में भी मिला अपडेट
C3 स्पोर्ट एडिशन में आपको स्पोर्टी सीट कवर, फ्लोर मैट्स और लंबी दूरी की ड्राइव के लिए आरामदायक सीटबेल्ट कुशन मिलते हैं। एम्बियंट लाइटिंग भी इसमें जोड़ी गई है, जिससे केबिन और भी प्रीमियम लगता है। इसके साथ आप ऑप्शनल टेक किट भी ले सकते हैं जिसमें वायरलेस चार्जर और डैशकैम आता है। 

यह भी पढ़ें - Car Accessories: कार एक्सेसरीज लगवाने की सोच रहे हैं? जानें क्या है कानूनी तौर पर सही या गैर-कानूनी 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Citroen C3 Sport Edition Pedals - फोटो : Citroen
इसके अलावा C3 में पहले से ही 8-इंच टचस्क्रीन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मौजूद हैं। जिससे ये शहरी ड्राइविंग के लिए एक बेहतरीन पैकेज बन जाती है। 

यह भी पढ़ें - AMT Hatchbacks: शहर की भीड़भाड़ में ऑटोमैटिक कारें बनीं पहली पसंद, ये हैं पांच सबसे किफायती ऑटोमैटिक हैचबैक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें