Haval H4 SUV
- फोटो : Social Media
Haval H4
Haval H4 का मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा, MG Hector, Kia Seltos और निसान किक्स जैसे एसयूवी से होगा। वहीं इसकी लंबाई 4420 एमएम, चौड़ाई 1845 एमएम और ऊंचाई 1695 एमएम होगी। जबकि इसका व्हीलबेस 2660 एमएम का होगा। कंपनी का दावा है कि यह क्रेटा से लंबी एसयूवी होगी, जिसमें दो पेट्रोल इंजन मिलेंगे। इसका 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 137 बीएचपी का पावर और 225 एनएम का टॉर्क देगा। जबकि 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 166 बीएचपी का पावर और 285 एनएम का टॉर्क देगा।
H4 में कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ 12 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल, कीबोर्ड स्टाइल स्विचगियर, लेन डिपार्चर वार्निंग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, फ्रंट-रिअर पार्किंग सेंसर, लेन चेंज असिस्ट जैसे फीचर मिलेंगे।