2026 BYD Atto 3
- फोटो : BYD
क्या है चीनी कंपनियों का वह 'पायरेट बिजनेस मॉडल' जिससे डरा हुआ है पश्चिम?
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि BYD की यह अभूतपूर्व सफलता किसी सामान्य व्यापारिक रणनीति का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह एक खास 'पायरेट मॉडल' पर टिकी है। इस रणनीति को "कॉपी, एब्जॉर्ब, सब्सिडाइज, स्केल, डंप और डोमिनेट" (नकल करो, सोखो, सब्सिडी पाओ, उत्पादन बढ़ाओ, बाजार में खपाओ और राज करो) के छह चक्रों में समझाया गया है:
-
नकल करना और सोखना:
BYD ने अपने शुरुआती दौर में जापानी कार निर्माताओं के डिजाइनों की हूबहू नकल की। इसके बाद, रिवर्स इंजीनियरिंग (तकनीक को खोलकर समझना) के जरिए उन्होंने बैटरी, मोटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, पावरट्रेन और सेमीकंडक्टर्स का खुद से उत्पादन करना शुरू कर दिया।
-
सब्सिडी और वर्टिकल इंटीग्रेशन:
खुद के पुर्जे बनाने की इस काबिलियत को चीनी सरकार की भारी सब्सिडी, राज्य के समर्थन और चीन के विशाल घरेलू बाजार का साथ मिला। जिससे कंपनी ने बेहद तेजी से अपना विस्तार किया।
-
डंप और डोमिनेट:
अपने विशाल उत्पादन और कम लागत के दम पर अब ये चीनी कंपनियां यूरोप और अन्य क्षेत्रों के बाजारों में बेहद सस्ते इलेक्ट्रिक वाहनों की बाढ़ ला रही हैं, यानी इन ईवी को डंप कर रही हैं। ताकि वहां के बाजार पर कब्जा किया जा सके।
रिपोर्ट की गंभीर चेतावनी: "अगर पूरा पश्चिम एकजुट नहीं हुआ, तो इसका अंत बहुत बुरा होगा। BYD सिर्फ एक कार निर्माता कंपनी नहीं है- यह बैलेंस शीट के साथ चल रहा एक समुद्री डाकू का जहाज (पायरेट शिप) है, जो एक समय में एक सस्ती ईवी बेचकर यूरोप और अमेरिका दोनों के औद्योगिक आधार को खोखला कर रहा है।"