फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Vehicles: चीन में बढ़ने वाला है ईवी प्राइस वॉर, BYD ने आपूर्तिकर्ताओं से कीमतें कम करने को कहा

Sat, 30 Nov 2024 05:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चीनी वाहन निर्माता कंपनी BYD अपने सप्लायर्स से कीमतों में कटौती करने के लिए कह रही है। जो इस बात का संकेत है कि दुनिया के सबसे बड़े ऑटो बाजार में क्रूर प्राइस वॉर बढ़ने वाला है।
विज्ञापन
1 of 5
BYD Cars - फोटो : BYD
चीनी वाहन निर्माता कंपनी BYD अपने सप्लायर्स (आपूर्तिकर्ताओं) से कीमतों में कटौती करने के लिए कह रही है। जो इस बात का संकेत है कि दुनिया के सबसे बड़े ऑटो बाजार में क्रूर प्राइस वॉर (मूल्य युद्ध) बढ़ने वाला है।

चीनी डिजिटल समाचार आउटलेट thepaper.cn ने BYD के 26 नवंबर के लीक हुए ईमेल का हवाला देते हुए बताया है कि चीनी इलेक्ट्रिक वाहन दिग्गज ने एक अज्ञात आपूर्तिकर्ता से 1 जनवरी से अपनी कीमतों में 10 प्रतिशत की कमी करने को कहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
BYD Dolphin Electric Car - फोटो : BYD
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ईमेल की पुष्टि नहीं हो पाई है। जिसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर शेयर किए गए। BYD ने टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

हालांकि, बुधवार को BYD के एक अधिकारी ने अपने वीबो अकाउंट पर कहा कि चीनी ऑटोमेकर बड़े पैमाने पर खरीदारी करते समय आपूर्तिकर्ताओं के लिए मूल्य में कमी के लक्ष्य निर्धारित करता है। उन्होंने कहा कि इन पर सौदेबाजी हो सकती है और यह अनिवार्य नहीं हैं।

BYD के ब्रांड और जनसंपर्क विभाग के महाप्रबंधक ली युनफेई ने अपने पोस्ट में कहा, "ऑटोमोटिव उद्योग में आपूर्तिकर्ताओं के साथ वार्षिक मूल्य वार्ता एक आम बात है।" उन्होंने लीक हुए ईमेल का जिक्र नहीं किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Tesla Model 3 - फोटो : Tesla
पिछले साल दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल बाजार चीन में टेस्ला ने जो प्राइस वॉर शुरू किया था, उसमें BYD लगातार डिस्काउंट देने वाली कंपनी बन गई है। इस आक्रामक रुख की वजह से कंपनी को इलेक्ट्रिक वाहनों के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी विक्रेता कंपनी के तौर पर अपने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ने में मदद मिली है। हालांकि BYD की ज्यादातर कारें चीन में बिकती हैं। 

4 of 5
BYD Han Electric Car - फोटो : BYD
उद्योग के आंकड़ों से पता चला है कि पहले नौ महीनों में BYD ने ओवरऑल बाजार में 15.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चीन की ऑटो बिक्री रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। जबकि ईवी और प्लग-इन हाइब्रिड की बिक्री देश की कुल बिक्री का एक तिहाई से ज्यादा थी।

पिछले वर्ष चीन में BYD की बिक्री VW (फॉक्सवैगन) के दो जॉइन्ट वेंचर की संयुक्त बिक्री के बाद दूसरे नंबर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Electric Car - फोटो : Freepik
चाइना सिक्योरिटीज जर्नल समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित एक अलग समाचार रिपोर्ट में कहा गया है कि SAIC Motor (एसएआईसी मोटर) की मैक्सस इकाई ने भी इस सप्ताह अपने आपूर्तिकर्ताओं को एक पत्र भेजा था। जिसमें उनसे बाजार में मूल्य युद्ध और अधिक आपूर्ति से निपटने के लिए लागत में 10 प्रतिशत की कमी करने में मदद करने का अनुरोध किया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, एसएआईसी ने रिपोर्ट पर टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें