फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी हरकतों से नहीं बाज आ रहा नकलची चीन, भारत की इस SUV की बनाई हूबहू नकल!

Tue, 23 Jun 2020 05:22 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Maple 30X - फोटो : For Refernce Only
चीन दूसरे देशों की टेक्नोलॉजी को चुराने में माहिर है। अमेरिका, रूस समेत तमाम देशों की बेहतरीन टेक्नोलॉजी की नकल करने में वह एक्सपर्ट है। यहां तक की चीन ने अपने दोस्त देशों को भी नहीं बख्शा है। हथियार के अलावा कारों की टेक्नोलॉजी चुराने में चीन अव्वल है। शायद ही कोई ऐसी लग्जरी कार होगी, जिसकी चीन ने नकल न बनाई हो। वहीं अब चीन की नजर भरत के ऑटोमोबाइल सेक्टर की तरफ है। यहां तक कि उसने एक भारतीय कार की कॉपी भी तैयार कर ली है।
विज्ञापन

2 of 6
Tata Nexon EV India - फोटो : for Reference Only

टाटा मोटर्स बनी निशाना!

नकलची चीन का नया शिकार बनी है टाटा मोटर्स। चीन ने टाटा मोटर्स की सब-कॉम्पैक्ट टाटा नेक्सन की कॉपी तैयार कर ली है। टाटा नेक्सन देश में खासी पॉपुलर है। टाटा नेक्सन पूरी तरह से स्वदेशी एसयूवी है, जिसका डिजाइन से लेकर इंजन तक सब भारत में ही तैयार किया गया है। कंपनी इस एसयूवी को ‘वोकल फॉर लोकल‘ से भी प्रचारित कर रही है।
विज्ञापन

3 of 6
Tata Nexon 2020 vs Maple 30X - फोटो : AmarUjala (For Reference Only)

फेंगशेंग ऑटोमोटिव ने की नकल

टाटा नेक्सन की रेप्लिका तैयार की है चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी Geely-Kandi की सब्सिडियरी कंपनी फेंगशेंग ऑटोमोटिव ने। फेगशेंग ने Maple 30X नाम से इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है, जो ‘हूबूहू’ टाटा नेक्सन की नकल है। असल में चीन में इन दिनों इलेक्ट्रिक कारों पर जोर दिया जा रहा है। वहीं वहां आजकल तमाम कार कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों पर ध्यान दे रही हैं। जिसके चलते वहां सस्ती इलेक्ट्रिक कारों का भी बड़ा बाजार है। 
 

4 of 6
Maple 30x Colors - फोटो : For Refernce Only

नेक्सन की तरह डुअल टोन में उतारा

टाटा नेक्सन की नकल बनाने वाली चीनी कंपनी फेनशेंग ऑटोमोटिव ने सब-4 मीटर सेगमेंट में ही ये क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक कार उतारी है। मैपल 30X का फ्रंट और टाटा नेक्सन का फ्रंट देखने में बिल्कुल एक जैसा है। दोनों की फ्रंट ग्रिल में कोई अंतर नहीं है। बोनेट ग्रिल भी एक सी है। यहां तक कि साइड प्रोफाइल भी टाटा नेक्सन से मिलती जुलती है। वहीं कंपनी ने मैपल 30X को चार वैरिएंट और पांच रंगों में उतारा है। कंपनी ने पेंट स्कीम भी हूबहू टाटा नेक्सन जैसी डुअल टोन दी है।
विज्ञापन

5 of 6
Maple 30x Interior - फोटो : For Refernce Only

नेक्सन की तरह सनरूफ फीचर

मैपल 30X में कंपनी ने टाटा नेक्सन जैसे कई फीचर दिए हैं। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्लाइमेट कंट्रोल, GKUI इंफोटेनमेंट सिस्टम, एलईडी लाइट्स, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया है। यहां तक कि कंपनी ने टाटा नेक्सन की तरह इसके टॉप वैरिएंट में सनरूफ का भी फीचर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Red Maple 30x - फोटो : For Refernce Only

कीमत रखी 10 लाख से कम

कंपनी ने टाटा नेक्सन का फेसलिफ्ट इसी साल लॉन्च किया था। वहीं टाटा नेक्सन ईवी भी बाजार में आती है। मैपल 30X मे इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 94 एचपी की पावर देती है। कंपनी का दावा है कि यह फुल सिंगल चार्ज में 300 किमी तक की दूरी तय कर सकत है। वहीं यह 30 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। मैपल 30Xकी कीमतें भी चौकाने वाली हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 7.46 लाख रुपये रखी है। जबकि टाटा नेक्सन पेट्रोल के XM वैरिएंट की कीमत 7.70 लाख रुपये है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें