फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV: चीन की वैश्विक ईवी विकास में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी, 2024 की पहली छमाही में बेचे 40 लाख इलेक्ट्रिक वाहन

Sat, 28 Dec 2024 01:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) की एक रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ोतरी में चीन का योगदान लगभग 80 प्रतिशत है। और ईवी की बिक्री 2023 की पहली छमाही में 3 मिलियन (30 लाख) से बढ़कर 2024 की इसी अवधि के दौरान 4 मिलियन (40 लाख) से ज्यादा हो गई।
विज्ञापन
1 of 5
MG4 Electric Car - फोटो : MG Motor
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) की एक रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ोतरी में चीन का योगदान लगभग 80 प्रतिशत है। और ईवी की बिक्री 2023 की पहली छमाही में 3 मिलियन (30 लाख) से बढ़कर 2024 की इसी अवधि के दौरान 4 मिलियन (40 लाख) से ज्यादा हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के पहले छह महीनों में वैश्विक स्तर पर 7 मिलियन (70 लाख) से अधिक इलेक्ट्रिक कारें बेची गईं। जो 2023 की इसी अवधि की तुलना में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वैश्विक कार बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की हिस्सेदारी 2024 के आखिर तक लगभग 5 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है।

चीन के प्रभुत्व के बावजूद, अन्य बाजारों में भी बढ़ोतरी देखी गई। चीन के बाहर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। जिसमें ब्राजील, इंडोनेशिया, मैक्सिको जैसे देशों और मध्य पूर्व और कैस्पियन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

2 of 5
MG4 Electric Car - फोटो : MG Motor
हालांकि, विकसित बाजारों में प्रदर्शन मिलाजुला रहा। यूरोपीय संघ में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री स्थिर रही, जबकि जर्मनी में गिरावट आई। वहीं अन्य यूरोपीय संघ के देशों में लगभग 3 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी हुई।

इस बीच, यूनाइटेड किंगडम में ईवी की बिक्री में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। और संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

रिपोर्ट में कहा गया, "जबकि यूरोपीय संघ में बिक्री स्थिर रही, जर्मनी में गिरावट ने अन्य जहगों पर हुए औसतन लगभग 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को संतुलित कर दिया"। 
विज्ञापन

3 of 5
BYD Cars - फोटो : BYD
रिपोर्ट में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों (बीईवी) (BEVs) की तुलना में प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों (पीएचईवी) (PHEVs) की बढ़ती लोकप्रियता पर भी जोर दिया गया है। जो 2024 की पहली छमाही में कुल ईवी बिक्री का 35 प्रतिशत से अधिक हिस्सा था।

रिपोर्ट में एक अहम ट्रेंड बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों (BEV) की तुलना में PHEV को बढ़ती प्राथमिकता है। चीन में, PHEV की बिक्री में 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिसका मुख्य कारण रेंज-एक्सटेंडेड इलेक्ट्रिक वाहन (REEV) हैं। जो बड़ी बैटरी के कारण लंबी ड्राइविंग रेंज प्रदान करते हैं। 

4 of 5
Geely’s Zeekr X Electric Car - फोटो : Zeekr
इसमें कहा गया है, "चीन में, PHEV की बिक्री में बढ़ोतरी मुख्य रूप से रेंज-विस्तारित इलेक्ट्रिक वाहनों (REEV) के कारण हुई है। जिनकी बड़ी बैटरी के कारण ड्राइविंग रेंज लंबी होती है।"

REEV की औसत रेंज 130 किलोमीटर है, जबकि मानक PHEV की रेंज 80 किलोमीटर है। इसी तरह, संयुक्त राज्य अमेरिका में PHEV की बिक्री में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। जबकि BEV की बिक्री में सिर्फ 5 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dongfeng Motor Cars - फोटो : Dongfeng Motor
रिपोर्ट में रेंज की चिंता को दूर करने के लिए बेहतर रिचार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत पर भी जोर दिया गया है। ड्राइविंग रेंज को लेकर चिंता, ईवी की खरीद को प्रभावित करने वाला एक महत्वपूर्ण कारक है। जैसे-जैसे ईवी बाजार का विस्तार होता है, चार्जिंग सुविधाओं में निवेश विकास को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें