भारत में 10 लाख रुपये के प्राइस सेगमेंट में सेडान से लेकर 5-सीटर एसयूवी तक आ जाती हैं, इसलिए लोग इन कारों को सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी कारों के बारे में जिन्हें आप 10 लाख रुपये के बजट में घर ला सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
10 लाख में इन कारों को ला सकते हैं घर
- फोटो : अमर उजाला
देश में 10 लाख रुपये तक की कीमत में आने वाली कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। इस प्राइस सेगमेंट में सेडान से लेकर 5-सीटर एसयूवी तक आ जाती हैं, इसलिए लोग इन कारों को सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी कारों के बारे में जिन्हें आप 10 लाख रुपये के बजट में घर ला सकते हैं। यहां बताई गई सभी कारों की कीमत दिल्ली ऑन-रोड के हिसाब से हैं।
विज्ञापन
Mahindra XUV 3XO
2 of 8
Mahindra XUV 3XO
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की ऑन रोड कीमत 9 लाख रुपये के आसपास है। कंपनी ने इसे पिछले साल ही लॉन्च किया है। बाजार में इसका मुकाबला Tata Nexon, Hyundai Venue और Maruti Fronx जैसी कारों से है।
विज्ञापन
Kia Syros
3 of 8
Kia Syros SUV
- फोटो : Amar Sharma
यह इस लिस्ट में सबसे लेटेस्ट कार है जिसकी लॉन्चिंग 1 फरवरी को की गई है। Kia Syros की ऑन-रोड कीमत 10 लाख रुपये से थोड़ी अधिक है।
Maruti Suzuki Brezza
4 of 8
Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति ब्रेजा अपने सेगमेंट की चॉप सेलिंग कार है। दिल्ली में इस कार की ऑन-रोड कीमत 9 लाख 50 हजार रुपये के आसपास है।
विज्ञापन
Hyundai Venue
5 of 8
Hyundai Venue
- फोटो : Hyundai
अगर आपका बजट 10 लाख रुपये से एक लाख भी कम है तो आप ह्यूंदै वेन्यू को खरीद सकते हैं। ये कार आर्षक डिजाइन में 5 सीटर ऑप्शन के साथ आती है।
विज्ञापन
Honda Amaze
6 of 8
Honda Amaze
- फोटो : Honda Cars
होंडा अमेज के न्यू जनरेशन मॉडल को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने कार के लुक को पूरी तरह बदल दिया है। इसे खरीदने के लिए आपके पास तकरीबन 9 लाख रुपये से ज्यादा का बजट होना चाहिए।
विज्ञापन
Tata Nexon
7 of 8
Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
टाटा नेक्सन इस लिस्ट में सबसे सेफ कारों में से एक है जो 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है। इस कार में जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। दिल्ली में आप टाटा नेक्सन को 9 लाख रुपये के बजट में घर ला सकते हैं।
सिट्रोन बसाल्ट फ्रेंच निर्माता की ओर से पिछले साल लॉन्च की गई कूपे एसयूवी है। बाजार में इसका मुकाबला टाटा कर्व से होता है। सिट्रोन बसाल्ट को खरीदने के लिए आपके पास 9.50 लाख रुपये का बजट होना चाहिए।