फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Safe Cars: इन 10 कारों में कूट-कूटकर भरा है लोहा, भारत NCAP में मिल चुकी है 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

Mon, 03 Feb 2025 11:42 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bharat NCAP अब तक कई गाड़ियों को क्रैश टेस्ट रेटिंग दे चुकी है। यहां हम उन कार की लिस्ट बता रहे हैं, जिन्हें सेफ्टी फचर्स के लिए 5 स्टार रेटिंग मिली है।
विज्ञापन
1 of 11
Skoda Kylaq SUV - फोटो : Skoda Auto
Safe Cars Bharat NCAP: भारत में अब सेफ कारों की खरीदारी पर काफी ज्यादा फोकस किया जा रहा है। लोगों के बीच कारों की सेफ्टी रेटिंग को लेकर काफी जागरुकता आ चुकी है। इसी को देखते हुए ऑटो कंपनियां भी अपने कार मॉडल को स्वतंत्र रूप से क्रैश टेस्ट (Crash Test) के लिए भेजती हैं। पहले कारों को Global NCAP में क्रैश रेटिंग लेने के लिए भेजा जाता था, लेकिन अगस्त 2023 में Bharat NCAP की शुरुआत होने के बाद अब देश में ही कारों का क्रैश टेस्ट संभव हो गया है। Bharat NCAP अब तक कई गाड़ियों को क्रैश टेस्ट रेटिंग दे चुकी है। यहां हम उन कार की लिस्ट बता रहे हैं, जिन्हें सेफ्टी फचर्स के लिए 5 स्टार रेटिंग मिली है।
विज्ञापन

Tata Nexon

2 of 11
2025 Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
टाटा नेक्सॉन देश में कंपनी की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इस कार को एडल्ट सेफ्टी में 29।41 / 32।00 प्वाइंट्स और चाइल्ड सेफ्टी में 43।83/ 49।00 प्वाइंट्स मिले हैं। 
विज्ञापन

Mahindra XUV 3XO

3 of 11
Mahindra XUV 3XO - फोटो : Mahindra
Mahindra की ओर से बीते साल इस कार को लॉन्च किया गया था। इस कार को एडल्ट सेफ्टी में 29।36 / 32।00 प्वाइंट्स और चाइल्ड सेफ्टी में 43।00/ 49।00 प्वाइंट्स मिले हैं।

Tata Punch.ev

4 of 11
Tata Punch EV - फोटो : Tata Motors
टाटा की ओर से इलेक्ट्रिक व्हीकल के तौर पर कई सारी गाड़ियों को पेश किया जाता है। इसमें से पंच ईवी को भी 5 स्टार रेटिंग मिली है। इसे एडल्ट सेफ्टी में 31.46 / 32.00 प्वाइंट्स और चाइल्ड सेफ्टी में 45.00 / 49.00 प्वाइंट्स मिले हैं।
विज्ञापन

Tata Curvv EV

5 of 11
Tata Curvv EV Electric Coupe SUV - फोटो : Tata Motors
बीते साल इस टाटा की इस 5 स्टार रेटिंग वाली इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया गया था। इस कार को एडल्ट प्रोटेक्शन में 30.81 / 32.00 प्वाइंट्स और चाइल्ड सेफ्टी में 44.83/ 49.00 प्वाइंट्स मिले हैं।
विज्ञापन

Mahindra XUV 400 EV

6 of 11
Mahindra XUV400 EV BNCAP Crash Test - फोटो : BNCAP
इस कार को एडल्ट प्रोटेक्शन में 30.38 / 32.00 प्वाइंट्स और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 43.00/ 49.00 प्वाइंट्स मिले हैं। महिंद्रा की कई सारी कार को भारत एनकैप से 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी हैं।
विज्ञापन

Hyundai Tucson

7 of 11
Hyundai Tucson BNCAP Crash Test - फोटो : BNCAP
हुंडई की ट्यूसॉन एसयूवी को भी 5 स्टार रेटिंग मिली है। कार को एडल्ट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.84 प्वाइंट्स और एडल्ट सेफ्टी में 49 में से 41 प्वाइंट्स मिले हैं। 

Mahindra Thar Roxx

8 of 11
Mahindra Thar Roxx - फोटो : Mahindra
Mahindra की नई 5 दरवाजों वाली थार रॉक्स को भी भारत एनकैप की ओर से 5 स्टार रेटिंग मिली है। थार रॉक्स को नई रेटिंग के मुताबिक, एडल्ट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.09 प्वाइंट्स और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 49 में से 45 प्वाइंट्स मिले हैं।

Mahindra BE 6

9 of 11
Mahindra BE 6 Electric SUV at Auto Expo 2025 - फोटो : Mahindra
Mahindra की एक और कार को भारत एनकैप से 5 स्टार रेटिंग मिली है। इस कार को हाल ही में लॉन्च किया था। Mahindra BE 6 को एडल्ट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.97 प्वाइंट्स और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 49 में से 45 प्वाइंट्स मिले हैं।

Mahindra XEV 9e

10 of 11
Mahindra XEV 9e - फोटो : Mahindra
Bharat NCAP ने इस कार को 5 स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट्स और चाइल्ड में 49 में से 45 प्वाइंट्स मिले हैं। 
विज्ञापन

Skoda Kylaq

11 of 11
Skoda Kylaq - फोटो : Skoda
Skoda Kyla को हाली ही में लॉन्च किया गया है। स्कोडा भारत में अपनी सेफ कारों के लिए जानी जाती है। कायलाक को Bharat NCAP ने 5 स्टार रेटिंग दी है। इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.88 प्वाइंट्स और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 45 प्वाइंट्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें