कार मेंटेनेंस की बात आती है तो कार के हर पहलू पर ध्यान दिया जाना चाहिए। लेकिन सामान्य तौर पर देखा जाता है कि कार टायरों को अक्सर कम करके आंका जाता है या उनकी अनदेखी की जाती है। जबकि इससे ऊलट कार के टायरों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि टायर कार के एकमात्र ऐसा हिस्सा होता है जो सड़क के लगातार संपर्क में रहता है। जब टायरों का रखरखाव नहीं किया जाता है, तो इससे उन्हें गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। यहां तक कि टायरों की कंडिशन को नजरअंदाज करने जैसी साधारण सी बात भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए, हम आपको कुछ टायर के रखरखाव की कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Car Tyre
- फोटो : For Reference Only
टायर को ध्यान से देखें
टायर के रखरखाव की पहली और सबसे महत्वपूर्ण टिप यह है कि हर सुबह या फिर कार को ड्राइव करने से पहले टायरों को देखें। टायर को बाहर से ठीक से देखें कि उसमें सब कुछ ठीक तो है। ध्यान से देखें कि टायर में कहीं पत्थर तो नहीं फंसे हुए हैं। कहीं टायर में कोई कील तो नहीं धंसी हुई है। साइडवॉल में कोई दरार तो नहीं है। अगर आपको कुछ भी दिखाई देता है, तो इसे तुरंत चेक करें और ठीक करें।
विज्ञापन
3 of 6
Car Tyre
- फोटो : For Reference Only
टायर प्रेशर
टायर प्रेशर एक अहम चीज है और हर दिन टायर की जांच करते समय, टायर के प्रेशर पर भी ध्यान दें। यदि किसी टायर का प्रेशर कम हो रहा है, तो यह आमतौर पर दिखाई देता है। एक अच्छा नियम यह है कि हफ्ते में एक बार टायर के प्रेशर की जांच करवाएं। और यदि आप कहीं लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो जाने से पहले टायर के प्रेशर की जांच जरूर करवाएं।
4 of 6
Car Tyre
- फोटो : For Reference Only
टायर अलाइंमेंट और व्हील बैलेंसिंग
टायर अलाइनमेंट और बैलेंसिंग शेड्यूल को कभी भी मिस न करें क्योंकि अगर उन्हें नजरअंदाज किया जाता है, तो टायर असमान रूप से खराब हो सकते हैं। इतना ही नहीं ये स्टीयरिंग और कार हैंडलिंग के संबंध में भी समस्या पैदा कर सकते हैं। असमान टायर घिसने से ट्रैक्शन का भी नुकसान हो सकता है। जबकि गलत तरीके से अलाइन टायर सस्पेंशन कंपोनेंट्स को खुद नुकसान पहुंचा सकते हैं जिससे दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
Car Tyre
- फोटो : For Reference Only
टायरों की अदला-बदली
पहियों को अलाइन और बैलेंसिंग करने की तरह ही, यह सुनिश्चित करें कि आप रोटेशन शेड्यूल को मिस नहीं करते हैं। कार ड्राइव करने के तरीके (ड्राइव या स्टीयर) की वजह से आगे के पहिये और पीछे के पहिये अलग-अलग तरीके से घिसते हैं। और समय-समय पर उन्हें अदला-बदली करने से यह सुनिश्चित होता है कि उनकी घिसाई एक जैसी हो, और वे अपने लंबे समय तक चलती रहें।
टायर का इस्तेमाल
आखिर में, टायर का इस्तेमाल ही यह तय करता है कि यह कितने समय तक चलेंगे। बर्नआउट, हैंडब्रेक स्लाइड, और पहियों को लॉक करने से अक्सर उनकी लाइफ कम हो जाती है। इसके अलावा, वाहन को किस तरह के इलाकों में चलाया जाता है इससे भी फर्क पड़ता है। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपके वाहन में सही तरह के टायर लगाए गए हैं।