आपने कार के सेफ्टी फीचर्स में अक्सर ट्रैक्शन कंट्रोल का जिक्र देखा होगा। लेकिन क्या जानते हैं कि ट्रैक्शन कंट्रोल क्या होता है? ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) एक सेफ्टी फीचर है, जो गाड़ी के टायर और सड़क के बीच सही पकड़ बनाए रखने में मदद करता है, खासकर फिसलन भरी या खतरनाक परिस्थितियों में। यह सिस्टम पहियों के ज्यादा घूमने (स्पिन) को रोकता है, जिससे गाड़ी सड़क पर संतुलन बनाए रखती है। ट्रैक्शन कंट्रोल को जरूरत पड़ने पर चालू या बंद किया जा सकता है। लेकिन इसे आमतौर पर चालू रखना ही सुरक्षित होता है।
विज्ञापन
2 of 6
Car Traction Control
- फोटो : Adobe Stock
ट्रैक्शन कंट्रोल कैसे काम करता है?
यह सिस्टम गाड़ी के पहियों में लगे यॉ रेट सेंसर की मदद से काम करता है। ये सेंसर गाड़ी की स्पीड और टायर की पकड़ पर नजर रखते हैं। अगर किसी टायर की स्पीड गाड़ी की गति से ज्यादा हो जाती है, तो यह स्किड (फिसलने) या हाइड्रोप्लेनिंग (पानी पर गाड़ी फिसलने) का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
Car Traction Control
- फोटो : Adobe Stock
ट्रैक्शन कंट्रोल ऐसे समय पर खुद सक्रिय हो जाता है और ज्यादा घूमने वाले टायर की गति को धीमा कर पकड़ को बहाल करता है। इस दौरान आपको गाड़ी में हल्का झटका महसूस हो सकता है, जो दर्शाता है कि सेफ्टी सिस्टम एक्टिव हो गया है। यह सिस्टम एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ मिलकर काम करता है। ABS ब्रेक लगाने पर पहियों को लॉक होने से रोकता है, जिससे गाड़ी का स्टेयरिंग कंट्रोल बना रहता है। अगर पहिए लॉक हो जाते हैं, तो गाड़ी पर से आपका नियंत्रण हट सकता है।
4 of 6
Car Traction Control
- फोटो : Adobe Stock
ट्रैक्शन कंट्रोल का इस्तेमाल कब करना चाहिए?
आमतौर पर, ट्रैक्शन कंट्रोल हमेशा चालू रखना ही बेहतर होता है। यह सिस्टम डिफॉल्ट रूप से गाड़ी स्टार्ट करने पर एक्टिव रहता है। इसे खासतौर पर खतरनाक मौसम में, जैसे भारी बारिश, बर्फबारी या बर्फीली सड़कों पर जरूर चालू रखना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
Car Traction Control
- फोटो : Adobe Stock
यह सिस्टम फिसलन भरी सड़कों पर स्किडिंग (फिसलने) से बचाने में मदद करता है और गाड़ी की पकड़ बनाए रखता है। ट्रैक्शन कंट्रोल खासतौर पर तब बहुत जरूरी होता है जब आप घुमावदार रास्तों या खराब मौसम में तेज मोड़ ले रहे हों। यह गाड़ी को स्लिप होने और संभावित दुर्घटना से बचाने में मदद करता है।
क्या करें
ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम गाड़ी की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है, खासकर खराब मौसम और फिसलन भरी सड़कों पर। यह पहियों की पकड़ बनाए रखता है और स्किडिंग या हाइड्रोप्लेनिंग जैसी स्थितियों को रोकता है। इसलिए, जब तक कोई खास वजह न हो, ट्रैक्शन कंट्रोल को हमेशा चालू रखना ही सही फैसला होगा।