फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर अपनी कार को ‘ईंटों पर खड़ी’ होने से बचाना चाहते हैं, तो इन खास बातों का रखें ख्याल

Fri, 17 Jul 2020 03:10 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Car Tyre Theft - फोटो : For Refernce Only
आजकल कार चोरों ने चोरी का ट्रेंड बदल दिया है। अब वे पूरी कार चोरी करने की बजाय कार के टायर्स या बैटरी चुराते हैं। मानसून आते ही यह ट्रेंड और बढ़ जाता है। वहीं कोरोना काल में इस ट्रेंड में ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसकी वजह है कि महामारी के चलते लोगों की कमाई पर असर पड़ा है और वे नए टायर खरीदने की बजाय पुराने टायर खरीदेंगे। वहीं जगह-जगह बैरिकेडिंग के चलते जांच की वजह से कार चुराने का रिस्क बढ़ गया है। आइए जानते हैं कि क्या सावधानियां अपना कर आप अपनी कार को ‘ईंटों पर खड़ी’ होने से बचा सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
Car Parking - फोटो : For Refernce Only

आबादी वाले एरिया में करें पार्क

अगर आप घर से बाहर हैं, तो आबादी वाले एरिया में अपनी कार पार्क करें। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कार को सड़क किनारे पार्क करके चले जाएं। पार्किंग स्पॉट में ही कार पार्क करें। चोर ऐसी भीड़भाड़ वाली जगहों से परहेज करते हैं। पार्किंग स्पॉट में पार्क करने से पैसे जरूर लगेंगे लेकिन कार बिल्कुल सुरक्षित रहेगी।
 
विज्ञापन

3 of 10
Car Security Alarm - फोटो : For Refernce Only

मोशन सेंसर कार अलार्म

मोशन सेंसर अलार्म आपकी कार के पार्ट्स को चोरी होने से बचा सकते हैं। कार में अच्छी क्वॉलविटी का मोशन सेंसर लगवाएं, कोई चोर जैसे ही आपकी कार को उठाने की कोशिश करेगा, अलार्म बज जाएगा। यहां तक कि कोई अगर आपकी कार का लॉक तोड़ कर अंदर घुसने की भी कोशिश करेगा, तो अलार्म बजने लगेगा।
 

4 of 10
Car dash camera - फोटो : For Refernce Only

मोशन सेंसर डेश कैमरा

डेश कैमरा के बारे में लोग अभी ज्यादा जागरूक नहीं हैं। लेकिन कार एसेसरीज में यह जरूरी चीज है। इसका फायदा यह होगा कि जैसे ही कोई आपकी कार के सामने आएगा, कैमरा अपने आप रिकॉर्डिंग शुरू कर देगा। हालांकि यह पार्ट्स चोरी होने से तो नहीं रोक पाएगा, लेकिन चोरों को पहचानने के लिए प्रूफ जरूर मिल जाएंगे।    
 
विज्ञापन

5 of 10
Car parked with turned wheels - फोटो : For Refernce Only

टायर मोड़ कर खड़ी करें

आमतौर पर जब भी आप पार्किंग करते हैं, तो कार के टायर सीधे करके ही पार्क करते हैं। कार के टायर सीधे करके पार्क करने से उन्हें खोलना आसान होता है, लेकिन जब आप टायर मोड़ कर खड़ी करते हैं, तो नट खोलना मुश्किल होता है, ऐसे में मशीन की मदद से नट खोले जा सकते हैं। इस तरीके से टायर चोरी होने की संभावना कम हो सकती है।  
 
विज्ञापन

6 of 10
Car Park near the Curb - फोटो : For Refernce Only

फुटपाथ से सटा कर करें पार्क

ये सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन बेहद कारगर तरीका है। असल में टायर खोलने और उसे निकालने के लिए थोड़ी जगह चाहिए होती है, अगर आप फुटपाथ से सटा कर कार पार्क करते हैं, तो चोर को दो तरफ के रिम निकालने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलेगी। ये स्मार्ट तरीका आपका नकसान कम होने से बचा सकता है।
 
विज्ञापन

7 of 10
anti theft car tyre lock - फोटो : For Refernce Only

टायर या व्हील लॉक

आजकल लोग अपनी गाड़ियों में व्हील लॉक लगाने लगे हैं। व्हील लॉ की मेटल प्लेट्स नट-बोल्ट्स को कवर कर लेती हैं, जिससे उन्हें खोलने का मौका नहीं मिल पाता। अगर आपकी कार लंबे समय के लिए घर से बाहर खड़ी होती है, तो आप यह तरीका आजमा सकते हैं।   
 
 

8 of 10
car tyre - फोटो : for reference only

स्पेशल नट

ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर आजकल खास तरह के नट-बोल्ट मिलते हैं, जो टायर्स में आने वाले नट से अलग होते हैं। इन्हें खोलने के लिए खास चाबी की जरूरत होती है और इन्हें हर कोई नहीं खोल सकता है। महंगी गाड़ियों में आजकल कंपनियां ये नट लगा कर देती हैं। चोर असल में उन्ही गाड़ियों के टायर्स पर हाथ साफ करते हैं, जिनमें मेहनत कम लगती है।
 

9 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

सीसीटीवी कैमरा

आप अपनी कार की सुरक्षा के लिए घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा सकते हैं। ज्यादातर लोग घर के बाहर ही कार पार्क करते हैं, ऐसे में सीसीटीवी आपकी मदद कर सकता है। थोड़े से पैसों का निवेश न केवल आपकी कार बल्कि आपके घर को भी सुरक्षित बना सकता है।
 
विज्ञापन

10 of 10
Car Cover - फोटो : For Refernce Only

कार को करें कवर

यह उपाय थोड़ा कारगर साबित हो सकता है। ज्यादातर मामलों में चोर केवल उन्हीं गाड़ियों को निशाना बनाते हैं, जो उनकी नजरों के सामने होती हैं, यानी कि जिनके व्हील्स का एक्सपोजर हो, उनके अलॉय व्हील्स स्पष्ट दिखाई दे रहे हों, या फिर सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शामिल हो। कवर होने से पता नहीं चलता कि कौन सी गाड़ी है और उनमें कैसे व्हील्स लगे हैं। यह छोटी सी सावधानी आपके पैसे बचा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें