फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्या है AWD और 4X4 गाड़ियों में अंतर, कौन सी खरीदना होगा बेहतर, पढ़ें ये विशेष खबर

Tue, 28 Apr 2020 04:38 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
AWD Vs 4WD - फोटो : Amar Ujala
अकसर आप एसयूवी के पीछे या साइड में AWD (ऑल व्हील ड्राइव) या 4WD (फोर व्हील ड्राइव)  लिखा देखा होगा। आप सोचते होंगे कि इन दोनों में अंतर क्या है। आम धारणा यह है कि इन दोनों टाइप्स में इंजन चारों पहियों को चलाता है और दोनों में कोई खास मैकेनिकल अंतर नहीं है। लेकिन असलियत में इन दोनों में अच्छा खासा अंतर है, आइए हम आपको बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
Jeep Wrangler 4WD

क्या है फर्क

आजकल AWD या ऑल व्हील ड्राइव का इस्तेमाल आमतौर पर उन सभी कारों में किया जाता है, जिनमें चारों पहिए एक साथ चलते हैं। वहीं दूसरी तरफ 4WD उन गाड़ियों के लिए इस्तेमाल होता है जिसमें ड़्राइवर 2WD यानी टू व्हील ड्राइव सिस्टम पर चलने वाली गाड़ी को एक मैकेनिकल सिस्टम के जरिए एक साथ चारों पहियों को चलाने का विकल्प चुनता है।   
 
विज्ञापन

3 of 8
Renault Duster AWD - फोटो : Social Media

AWD या ऑल व्हील ड्राइव

जैसा की नाम से स्पष्ट है कि ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के जरिए गाड़ी के आगे और पीछे के पहियों को हमेशा ताकत मिलती है। लेकिन इनमें भी दो ड्राइवट्रेन आते हैं। पहले ड्राइवट्रेन में चारों पहिए एक साथ लगातार चलते हैं, जिसे फुल टाइम ऑल व्हील ड्राइव भी कहा जाता है। जबकि दूसरा पार्ट टाइम AWD या ऑटोमैटिक AWD कहलाता है, तो ज्यादातर टू-व्हील ड्राइव मोड में चलता है, लेकिन जब अतिरिक्त पावर की जरूरत होती है, तो यह चारों पहियों को एक साथ पावर देता है।
 

4 of 8
Renault Duster 2019 Dimension - फोटो : Renault

क्या हैं AWD के फायदे और नुकसान

4WD सिस्टम में चारों पहियों को समान पावर मिलती है, जिससे प्रत्येक पहिया एक ही रफ्तार से घूमता है। इसका फायदा तब होता है जब गाड़ी एक सीधी दिशा में दौड़ती है या फिर ऑफ रोडिंग के दौरान जहां गाड़ी फंसने की संभावना होती है और फिसलन होती है। लेकिन कंक्रीट की सड़कों पर इस 4WD सिस्टम का कोई फायदा नहीं है। वहीं AWD सिस्टम प्रत्येक पहियों को जरूरत के मुताबिक पावर देता है। जिससे ऑफरोडिंग में आसानी रहती है।
 
विज्ञापन

5 of 8
नई फोर्ड एंडेवर - फोटो : Ford India

क्यों चाहिए AWD

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ऑफरोडिंग या खराब रास्तों पर ड्राइविंग के दौरान AWD को शुरू करने के लिए कोई अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ती। इसके सिस्टम को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि जाहं कम घर्षण होता है, तो यह सिस्टम इसका पता लगा कर पहियों को जरूरत के मुताबिक पावर देता है। वहीं AWD सिस्टम बर्फ, बारिश या फिर हल्की फुल्की ऑफरोडिंग जगहों पर बढ़िया काम करता है। हालांकि जिन्हें ऑफरोडिंग का शौक है वे AWD को ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। वहीं 2WD के मुकाबले AWD से तेल की खपत ज्यादा होती है और वाहन महंगा भी होता है।
 
विज्ञापन

6 of 8
Mahindra Thar - फोटो : Social Media

4WD यानी फोर व्हील ड्राइव

जहां AWD सिस्टम नया है, वहीं 4WD सिस्टम सबसे पुराना है। सीरियस ऑफरोडर्स की यह पहली पसंद है। वहीं AWD सिस्टम से इसकी तुलना करें, तो 4WD सिस्टम अधिक मजबूत हैं और आमतौर पर अधिक बीहड़ और खराब रास्तों पर कामयाब है। कई 4WD गाड़ियों में लो और हाई रेंज वाले गियरबॉक्स लगे होते हैं, जो ड्राइवर परिस्थितियों के मुताबिक चुनता है। इसमें लो गियर अधिक ट्रैक्शन वाली ऑफरोडिंग जगहों पर, जबकि हाई गियर बर्फ, रेतीले या पथरीली जगहों पर कामयाब हैं।    
 
विज्ञापन

7 of 8
mahindra thar

क्या हैं 4WD के फायदे और नुकसान

जैसा कि पहले बताया है कि 4WD सिस्टम प्रत्येक पहिये को समान मात्रा में पावर देता है। इस सिस्टम में जिस भी टायर को ज्यादा ट्रैक्शन के लिए पावर की जरूररत होती है, तो लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल के जरिए पावर डिलीवरी होती है, ताकि वाहन फंसे नहीं। वहीं आम सड़कों पर 4WD सिस्टम टू व्हील ड्राइव मोड में काम करता है। मौजूदा वक्त में आ रही गाड़ियों 4WD सिस्टम को और बेहतर बनाया गया है। वहीं अगर आप 2WD पसंद करते हैं तो 4WD आपको असहज लग सकता है। साथ ही यह ईंधन की खपत भी बढ़ाता है और ज्यादा मेंटेनेंस मांगता है।
 
विज्ञापन

8 of 8
Jeep Renegade - फोटो : Social Media

निष्कर्ष

आप 4WD खरीदते हैं या AWD, यह पूरी तरह से आपकी रोजना की ड्राइविंग स्थितियों पर निर्भर करता है। अगर आप वाकई सीरियस ऑफ-रोडर्स हैं, तो 4WD व्हीकल एक अच्छा विकल्प है, वहीं बाकी सभी के लिए, ऑटोमैटिक AWD  सिस्टम पर्याप्त है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें