फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Sales: अक्तूबर में भारत में खुदरा कार बिक्री में हुई 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी, एसयूवी की रही खूब मांग

Wed, 06 Nov 2024 04:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने बुधवार को बताया कि भारतीय डीलरों की कार बिक्री में अक्तूबर के महीने में 32.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 
विज्ञापन
1 of 5
Automobile Industry - फोटो : PTI
वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने बुधवार को बताया कि भारतीय डीलरों की कार बिक्री में अक्तूबर के महीने में 32.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। जिसे त्योहारी मांग, विशेष रूप से स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (एसयूवी) के साथ-साथ नए मॉडलों के लॉन्च और ऑफरों से मदद मिली। लेकिन इसके बावजूद इन्वेंट्री का स्तर ऊंचा बना रहा।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) (फाडा) के आंकड़ों के अनुसार, डीलरों द्वारा ग्राहकों को बिक्री पिछले साल के 3,64,991 यूनिट्स से बढ़कर इस महीने में 4,83,159 यूनिट्स हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
सीबीगंज स्थित कार शोरुम पर खरीदारों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
त्योहारी सीजन के दौरान भारतीय आम तौर पर बड़ी खरीदारी करते हैं। इस साल का त्योहारी सीजन पिछले साल अक्तूबर के मध्य की तुलना में अक्तूबर की शुरुआत में शुरू हुआ, जिससे महीने में बिक्री में बढ़ोतरी हुई।

और जबकि इससे खुदरा बिक्री में दोहरे अंकों की बढ़ोतरी दर्ज करने में मदद मिली। वहीं, थोक विक्रेताओं यानी कार निर्माताओं की डीलरों को बिक्री, पिछले महीने स्थिर या थोड़ी कम रही। एसयूवी की बिक्री एकमात्र सबसे ज्यादा रही।
विज्ञापन

3 of 5
Car Showroom - फोटो : Freepik
फाडा ने कहा, धीमी थोक बिक्री और मजबूत खुदरा बिक्री के बावजूद, अक्तूबर में एक कार बिकने से पहले औसतन पांच अतिरिक्त दिन शोरूम में रुकी। जिससे तथाकथित इन्वेंट्री दिनों की संख्या बढ़कर 75-80 हो गई। जबकि अनुशंसित स्तर लगभग एक महीने का है।

डीलरों के संगठन ने कहा कि इसकी वजह से, इस साल के आखिर तक छूट जारी रह सकती है।

4 of 5
Car Sales - फोटो : Freepik
फाडा ने कहा कि हालांकि बिना बिके वाहनों में ज्यादातर छोटी कारें शामिल हैं। लेकिन एसयूवी की हिस्सेदारी धीरे-धीरे बढ़ रही है।

कार निर्माता और डीलरों ने कहा है कि अत्यधिक गर्मी और फिर भारी बारिश के कारण अप्रैल से सितंबर तक शोरूम में आना कम हो गया है। जिसके कारण कई ग्राहक अधिक छूट पाने की उम्मीद में त्योहारी सीजन तक खरीदारी टाल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyundai Car Showroom - फोटो : Hyundai
फाडा 14 नवंबर को अक्तूबर-नवंबर की 42 दिनों की अवधि के लिए खुदरा बिक्री की रिपोर्ट देगा। जिसमें इस साल और पिछले साल अलग-अलग त्योहारों की तारीखों को ध्यान में रखते हुए लंबी समयावधि ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें