फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Knowledge: चलती कार में गलती से लगा दिया रिवर्स गियर तो क्या होगा? नए ड्राइवर्स जरूर पढ़ें ये खबर!

Fri, 25 Jul 2025 08:12 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप कार चलाना सीख रहे हैं या अभी-अभी ड्राइविंग शुरू की है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। चलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगाने पर क्या हो सकता है, जानकर चौंक जाएंगे आप।
विज्ञापन
1 of 6
चलती कार में रिवर्स गियर के नुकसान - फोटो : AI
जब कोई नया ड्राइवर पहली बार कार चलाना सीखता है, तो वह कार चलाने के तौर तरीकों को धीरे-धीरे पकड़ बनाता है। इस दौरान वह कई बार गलतिया भी करता है। कई बार मंझे हुए ड्राइवरों से भी गलतिया हो जाती हैं। कार से जुड़े कई सवाल लोगों के मन में रहते हैं। एक ऐसा ही सवाल है कि अगर गलती से चलती कार में रिवर्स गियर लग जाए तो क्या होगा?

यह जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह गलती सिर्फ गाड़ी को नहीं, आपकी जान को भी खतरे में डाल सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
सिर्फ खड़ी कार में लगता है रिवर्स गियर - फोटो : AI
क्यों जरूरी है गियर की सही समझ?
कार का गियरबॉक्स उसकी स्पीड और दिशा को कंट्रोल करता है। हर गियर की एक तय सीमा होती है और उसे उसी स्पीड पर इस्तेमाल करना चाहिए। धीरे-धीरे गियर बदलते हुए स्पीड बढ़ाना सुरक्षित ड्राइविंग का अहम हिस्सा है। वहीं, रिवर्स गियर सिर्फ खड़ी कार में लगाया जाता है ताकि वह पीछे जा सके।
विज्ञापन

3 of 6
मैनुअल कार गियर - फोटो : AI
मैन्युअल कार में क्या होता है?
अगर आप मैन्युअल गाड़ी चला रहे हैं और कार तेज स्पीड पर है, तो आप चाहकर भी उसमें रिवर्स गियर नहीं डाल पाएंगे। ऐसा करने पर गियर लॉक हो जाते हैं। लेकिन अगर आपने जोर लगाकर जबरदस्ती रिवर्स डालने की कोशिश की, तो गियर के चक्के टूट सकते हैं। गियर बॉक्स से तेज आवाज आएगी, गाड़ी झटका खाकर बंद हो जाएगी और आगे किसी गियर में नहीं जाएगी। इसे ठीक कराने में भारी खर्चा हो सकता है।

4 of 6
कम स्पीड पर भी खतरा - फोटो : अमर उजाला
कम स्पीड पर भी खतरा बरकरार
अगर गाड़ी कम स्पीड पर भी चल रही है और आप गलती से रिवर्स गियर डालने की कोशिश करते हैं, तो गाड़ी झटका खाकर रुक सकती है। इससे अंदर बैठे लोगों को चोट लग सकती है और पीछे से टक्कर का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
ऑटोमैटिक कार में भी है रिस्क - फोटो : Freepik
ऑटोमैटिक कार में भी है रिस्क
ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारें इस मामले में थोड़ी सुरक्षित होती हैं। इनमें गियर लॉकिंग सिस्टम होता है, जिससे चलते वक्त रिवर्स या पार्क मोड में शिफ्ट करना मुमकिन नहीं होता। लेकिन अगर गियर लॉक खराब हो जाए और आप चलती गाड़ी में रिवर्स डालने की कोशिश करें, तो अंजाम वही होगा जो मैन्युअल कार में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीखने में न करें जल्दबाजी - फोटो : Freepik
सीखने में न करें जल्दबाजी
गाड़ी चलाना एक अहम कला है, जिसे सीखने में समय लगता है। लेकिन इस दौरान ऐसी गलतियां जानलेवा हो सकती हैं। इसलिए हमेशा शांत मन से गाड़ी चलाएं, गियर बदलते वक्त सावधानी बरतें और कभी भी चलती कार में रिवर्स गियर डालने की कोशिश न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें