दुनिया के कई देशों में मेड इन इंडिया गाड़ियां बिकती हैं। भारत की कई वाहन निर्माता कंपनियों की कारों की विदेशों में काफी धूम है। भारतीय बाजार में कारों का निर्माण करने वाले कई वाहन निर्माता नेपाल को अपनी कारों का निर्यात करते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
Tata Safari Adventure Persona
- फोटो : Tata Motors
दुनिया के कई देशों में मेड इन इंडिया गाड़ियां बिकती हैं। भारत की कई वाहन निर्माता कंपनियों की कारों की विदेशों में काफी धूम है। भारतीय बाजार में कारों का निर्माण करने वाले कई वाहन निर्माता नेपाल को अपनी कारों का निर्यात करते हैं। लेकिन पड़ोसी देश में वाहनों पर इतना भारी टैक्स लगाया जाता है कि भारत में इसकी कीमत की तुलना में वही कार की कीमत 3 गुना ज्यादा हो जाती है। साथ ही, भारतीय बाजार में बिकने वाली कारों की एक रेंज पाकिस्तान में भी उपलब्ध है। लेकिन पाकिस्तान में उन्हीं कारों की कीमतें आपको हैरान कर देंगी।
विज्ञापन
2 of 8
2021 Tata Safari
- फोटो : Tata Motors
उदाहरण के लिए, Tata Safari (टाटा सफारी) की भारत में कीमत 15.35 रुपये से 23.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। लेकिन इस तीन-पंक्ति एसयूवी की कीमतें नेपाल में 63.56 लाख रुपये के बराबर तक पहुंच जाती हैं। इसका मतलब है कि नेपाल में टाटा सफारी भारत की तुलना में लगभग 2.7 गुना ज्यादा महंगी है। इतना ही नहीं 6-सीटर और 7-सीटर SUV को NPR 81.99 लाख की शुरुआती कीमत पर बेचा जाता है, जो NPR 1 करोड़ की कीमत तक जाती है। इस तरह नेपाल में टाटा सफारी चार गुना से भी ज्यादा कीमत पर बिकती है।
टाटा सफारी की नेपाल में कीमत
वैरिएंट
कीमत
Tata Safari XT+ (7-Seater)
81,99,000
Tata Safari XZ+ (7-Seater)
89,90,000
Tata Safari XZ+ (6-Seater)
90,50,000
Tata Safari XZ+ (Adventure)
91,50,000
Tata Safari XZ+ (Adventure)
92,50,000
Tata Safari XZA+ (7-Seater)
96,00,000
Tata Safari XZA+ (6-Seater)
96,50,000
Tata Safari XZA+ (Adventure)
98,00,000
Tata Safari XZA+ (Adventure)
99,50,000
विज्ञापन
3 of 8
Kia Sonet
- फोटो : Kia India
Kia Sonet
Kia Sonet (किआ सोनेट), जिसकी भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.49 लाख रुपये है, नेपाल में NPR 36.90 लाख के बेस प्राइस पर पेश की जाती है, जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 23.10 लाख रुपये होती है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि हाई-एंड इंपोर्टेड वाहन नेपाल में कुल 298 प्रतिशत तक का टैक्स भुगतान करना पड़ सकता है।
Vitara Brezza
मारुति-सुजुकी की Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) नेपाल में 43 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत में बिक्री की जाती है। भारत में विटारा ब्रेजा की कीमत 7.99 लाख से शुरू होकर 13.96 लाख रुपये तक जाती है।
विटारा ब्रेजा की नेपाल में कीमत
वैरिएंट
कीमत
Vitara Brezza Petrol VXI (1462cc)
41.69 लाख
Vitara Brezza Petrol ZXI (1462cc)
44.69 लाख
Vitara Brezza Petrol ZXI+ Dual (1462cc)
44.99 लाख
विज्ञापन
5 of 8
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Tata Nexon (टाटा नेक्सन) की शुरुआती कीमत नेपाल में NPR 36.99 लाख है। जबकि भारत में इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख है जो 13.95 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, नेपाल में सबसे ज्यादा कीमत Tata Nexon XZA+ की है। यह नेपाल में NPR 53.90 लाख रुपये में बिक्री की जा रही है। यह सनरूफ के फीचर के साथ नेक्सन का टॉप मॉडल है। भारत में इस वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.44 लाख रुपये है। ये कार भी नेपाल में भारत के मुकाबले चार गुना से ज्यादा कीमत पर बिक रही है।
टाटा नेक्सन की नेपाल में कीमत
वैरिएंट
कीमत
Tata Nexon XE BS 6
40.30 लाख
Tata Nexon XMS BS 6
44.90 लाख
Tata Nexon XZ BS 6
44.40 लाख
Tata Nexon XZ+ BS 6
47.90 लाख
Tata Nexon XZA+ BS 6
50.90 लाख
Tata Nexon XZ+ (S) BS 6
50.35 लाख
Tata Nexon XZA+ (S) BS 6
53.90 लाख
विज्ञापन
6 of 8
Suzuki Alto 660cc
- फोटो : For Reference Only
पाकिस्तानी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की बात करें तो, सुजुकी इस देश में कारों की एक रेंज पेश करती है जो भारत में भी उपलब्ध हैं, जिनमें Alto (ऑल्टो), Wagon R (वैगन आर) और Swift (स्विफ्ट) शामिल हैं। पाकिस्तान में ऑल्टो की कीमत PKR 14.75 लाख से शुरू होती है, जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 6 लाख रुपये है। पाकिस्तान में वैगन आर की कीमत PKR 20.84 लाख से शुरू होती है, जो लगभग 8.47 लाख रुपये होते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
Suzuki Alto 660cc
- फोटो : Maruti Suzuki
इसके अलावा, पाकिस्तान-स्पेक वैगन आर वास्तव में पिछले-जेनरेशन वर्जन है, जबकि भारत में न्यू-जेनरेशन वैगन आर को बिकते हुए तीन साल से ज्यादा समय हो गया है। हाल ही में भारत में वैगन आर का लेटेस्ट जेनरेशन मॉडल भी लॉन्च कर दिया गया है। इसके अलावा, पाकिस्तान में बेची जाने वाली ऑल्टो वास्तव में जापानी-स्पेक kei (केई) कार पर आधारित है, और इसे 658cc इंजन के साथ पेश किया जाता है और यह 39 PS का पावर जेनरेट करता है।
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
दूसरी ओर, स्विफ्ट को पाकिस्तान में PKR 27.74 लाख के बेस प्राइस पर बेचा जाता है, जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 11.28 लाख रुपये है। इसके उलट, भारत में मारुति सुजुकी ऑल्टो की कीमत सिर्फ 3.39 लाख रुपये है, जबकि वैगन आर और स्विफ्ट की शुरुआती कीमत क्रमशः 5.47 लाख रुपये और 5.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इससे पता चलता है कि इन कारों की कीमत भारतीय बाजार में इनकी कीमत से लगभग दोगुनी है।