फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Maintenance Tips: अपनी कार से करते हैं प्यार, तो कार मेंटेनेंस की इन 6 जरूरी टिप्स को न करें नजरअंदाज

Sat, 05 Nov 2022 07:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Car Driving - फोटो : For Reference Only
आपने चाहे कितनी भी महंगी कार खरीद और वो कितनी भी नामी ब्रांड हो, लेकिन इससे कोई फर्क पड़ता। क्योंकि हर कार अपने हिस्से की प्यार और देखभाल की हकदार होती है। आपके वाहन का ओनर मैनुअल सबसे पहली चीज है जिसपर आपको ध्यान देना चाहिए। हर कंपनी अपनी एक मैनुअल गाइड बुक कार के साथ देती है, जिसमें कार के बारे में अहम जानकारी दी जाती है। अगर आपकी वह हैंडबुक खो गई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। उसे इसे वाहन निर्माता की वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं। यूजर मैनुअल में कार की स्पेसिफिकेशंस,  सुरक्षा, बच्चों की सुरक्षा, चाबियों और रिमोट कंट्रोल, ईंधन और ईंधन भरवाने, कार की देखभाल जैसी कई जानकारी काफी आसानी से उपलब्ध हैं। अपनी कार को वह समय और थोड़ा लाड़-प्यार दें जिसकी वह हकदार है। और बताए गए सुझावों का पालन करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इसे एक लंबी लाइफ मिले। यहां हम आपको कार मेंटेनेंस से जुड़ी 6 जरूरी बातें बता रहें हैं जिससे आपको फायदा होगा। 
विज्ञापन

2 of 7
car Tyre Pressure - फोटो : For Reference Only
टायर प्रेशर को रेगुलर चेक करें
एक फिट टायर आपकी गाड़ी के हेल्थ के लिए बेहद जरूरी हैं। इसलिए, अपने टायर प्रेशर की रेगुलर जांच करने से न सिर्फ माइलेज में सुधार होता है, बल्कि इससे टायर जल्दी घिसता भी नहीं है और टायर फटने से भी बचाया जा सकता है। हर बार जब आप पेट्रोल-पंप में तेल या सीएनजी भरवान जाते हैं, तो टायरों के प्रेशर की भी चेकिंग जरूर कराएं। 
विज्ञापन

3 of 7
Car Engine Oil - फोटो : For Reference Only
ऑयल और ऑयल फिल्टर बदलें
एक कार में कई पार्ट्स होते हैं जो लगातार काम करते हैं और यह बिना लुब्रिकेंट के ठीक से नहीं चल सकता है। इन जगहों पर ऑयल और ऑयल फिल्टर की जरूरत पड़ती है। क्योंकि ऑयल मूविंग पार्ट्स को चिकनाई देता है और घर्षण के कारण पैदा होने वाली गर्मी को सोंख लेता है। लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद, ऑयल और ऑयल फिल्टर को बदल देना चाहिए क्योंकि इसमें धूल और गंदगी जमा हो सकते हैं जो मूविंग पार्ट्स के परफॉर्मेंस में रुकावट डालते हैं। 

4 of 7
Car Maintenance - फोटो : For Reference Only
ब्रेक फ्ल्यूड चेक करें
कार एक्सपर्ट्स ऐसी सलाह देते हैं कि ब्रेक फ्लुइड की जांच हर महीने करानी चाहिए। मास्टर सिलेंडर के ढक्कन को खोलने से पहले उसमें से गंदगी साफ कर लें। यदि आपको फ्ल्यूड की जरूरत है, तो अपनी कार के निर्माता द्वारा सुझाए गए ब्रांड की फ्ल्यूड का इस्तेमाल करें। कभी भी ट्रांसमिशन या पावर-स्टीयरिंग फ्लुइड जैसे अन्य फ्ल्यूड से इसे रिप्लेस न करें। और पहले से खोले गए किसी कंटेनर से ब्रेक फ्लुइड का इस्तेलमाल न करें। 
विज्ञापन

5 of 7
Car Battery Maintenance - फोटो : For Reference Only
बैटरी की मेंटेनेंस पर ध्यान रखें
बैटरी की मेंटेनेंस की शुरुआत बस अपनी बैटरी को साफ रखने के साथ शुरू करें, क्योंकि गंदगी के कारण करंट बर्बाद हो सकता है। इसे पोंछने के लिए एक गीले कपड़े का इस्तेमाल करें और बैटरी पोस्ट या टर्मिनलों को साफ करना सुनिश्चित करें। इग्निशन बंद होने पर कार को ऑन रखने से बचें, यह बैटरी लाइफ को नुकसान पहुंचाता है। 
विज्ञापन

6 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विंडशील्ड को सही रखें
विंडशील्ड की दरारों के साथ समझौता करना न सिर्फ ड्राइवर के देखने की स्थिति को प्रभावित करता है बल्कि सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा है। यह सुनिश्चित करें कि आप ऐसी परिस्थितियों में वाहन चलाने से बचें और जब भी जरूरी हो, विंडशील्ड की मरम्मत करें या उसे बदल दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Car Maintenance - फोटो : For Reference Only
कार के इंजन को साफ करें
स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल करने के अलावा, इंजन को आंतरिक रूप से साफ रखने के लिए बहुत कुछ नहीं किया जा सकता है। लेकिन समय-समय पर इसे बाहरी रूप से भी साफ करना चाहिए। धूल और गंदगी के साथ रिसाव इंजन को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए गंदगी को पोंछने के लिए किसी भी इंजन क्लीनर का इस्तेमाल करें। यह किसी अन्य समस्या की पहचान करने में भी मदद करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें