आमतौर पर कोई भारतीय ग्राहक जब नई गाड़ी खरीदने जाता है तो वह उसकी माइलेज और कीमत पर सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाता है। इसके बाद किसी चीज का नंबर का आता है तो वह होते हैं वाहन के फीचर्स, लुक, डिजाइन और फिर कलर। लेकिन ड्राइविंग के दीवानों की बात करें तो वे गाड़ी के पावर पर खास तौर से ध्यान देते हैं। ऑटो निर्माता भी जब अपनी कारों का विज्ञापन करते हैं, तो वे इंजन के हॉर्सपावर से लेकर क्यूबिक सेंटीमीटर (सीसी) तक का जिक्र करते हैं। क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि ये आंकड़े क्या बताते हैं और इनका हमारे लिए क्या महत्व है? PS या bhp या hp क्या होता है? Nm क्या है? टॉर्क क्या है? ऐसे तमाम सवाल हैं जो कहीं न कहीं हमारे जेहन में होते हैं लेकिन हमें पता नहीं होता कि इसके बारे में हम किससे पूछे? यहां हम इन सभी सवालों के जवाब बता रहे हैं जिसके बाद आप किसी भी गाड़ी के इन आंकड़ों में नहीं उलझेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Toyota Car Engine Power
- फोटो : Toyota
हॉर्सपावर (hp) क्या होता है?
हॉर्सपावर की अवधारणा 18वीं शताब्दी के स्कॉटलैंड और उसके आविष्कारक जेम्स वाट तक जाती है। जेम्स वाट घोड़ों की शक्ति की तुलना भाप के इंजनों की शक्ति से करने की कोशिश कर रहे थे। उस दौर में इंजन पावर घोड़ों की शक्ति को धीरे-धीरे रिप्लेस कर रहा था। उन्होंने गणना की कि एक hp पृथ्वी की सतह पर एक मिनट में एक फुट में 33,000 पाउंड भार उठाने वाले एक घोड़े के बराबर था। एक कार में hp का मतलब एक इंजन द्वारा पैदा किया जाने वाला पावर है। hp जितना ज्यादा होगा, कार में उतना ही ज्यादा पावर होगा, इसलिए टॉप स्पीड उतनी ही तेज होगी।
विज्ञापन
3 of 5
Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
PS का मतलब क्या है
Pferdstarke (PS) (पीएस) इंजन का एक सामान्य माप है। यह जर्मन शब्द Pferdstarke के लिए है जिसका अर्थ है घोड़े की ताकत। यह hp मेट्रिक बनाने के प्रयास के रूप में आता है। इस माप प्रणाली में, एक PS एक hp के 98.6 प्रतिशत के बराबर होता है।
4 of 5
Maruti Suzuki Swift Facelift
- फोटो : Maruti Suzuki
ब्रेक हॉर्सपावर (bhp) क्या होता है?
ब्रेक हॉर्सपावर या बीएचपी का इस्तेमाल अक्सर पावर के बहुत रियलिस्टिक (यथार्थवादी) माप के रूप में किया जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बीएचपी कार के अन्य पार्ट्स, जैसे कि गियरबॉक्स, अल्टरनेटर, और वाटर पंप के काम करने, साथ ही फ्रिक्शन (घर्षण) के कारण पावर का कोई नुकसान होने के बाद बचे हुए पावर को माना जाता है।
टॉर्क क्या है?
वाहनों के स्पेसिफिकेशंस डिटेल्स में, पावर आउटपुट के आंकड़ों के साथ अक्सर एक और आंकड़ा दिया जाता है, जो कि टॉर्क होता है। टॉर्क को आमतौर पर पाउंड-फीट (lb-ft) या न्यूटन मीटर (Nm) में मापा जाता है। टॉर्क का मतलब किसी वस्तु को मोड़ने के लिए जरूरी बल की मात्रा होता है। जब वाहनों की बात आती है, तो यह क्रैंकशाफ्ट पर उपलब्ध ट्विस्टिंग फोर्स (घुमाव बल) की मात्रा है। एक वाहन में जितना ज्यादा टॉर्क होता है, उसके इंजन में उतनी ही ज्यादा खींचने की शक्ति होती है। यह वह बल है जो गाड़ी को एक्सीलरेट करते समय महसूस होता है। टॉर्क बताता है कि इंजन कार के वजन को कितनी तेजी से आगे बढ़ा सकता है। जितना ज्यादा टॉर्क होगा, उतना ही ज्यादा एक्सीलरेशन होगा।