Kia Sonet SUV Car
- फोटो : Kia India
किआ की कारों पर कितनी छूट
किआ इंडिया ने दिसंबर के लिए 'इंस्पायरिंग दिसंबर' नाम से देशव्यापी सेल्स कैंपेन शुरू किया है, जो 31 दिसंबर 2025 तक मान्य है। इसके तहत चुनिंदा मॉडलों पर कुल मिलाकर करीब 3.65 लाख रुपये तक के लाभ दिए जा रहे हैं। इस ऑफर में सेल्टोस, सोनेट, सिरोस, कैरेंस क्लैविस के पेट्रोल-डीजल और ईवी वेरिएंट्स के साथ-साथ कार्निवल भी शामिल हैं। ये फायदे कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, लॉयल्टी बोनस और कॉरपोरेट स्कीम्स के रूप में मिल रहे हैं, जो वेरिएंट और स्टॉक पर निर्भर करते हैं।
यह भी पढ़ें - KTM Bike Recall: केटीएम ने 390 सीरीज के लिए जारी की सेफ्टी रिकॉल, जानें इन मोटरसाइकिलों में आई क्या खराबी