फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में लॉन्च हुई Toyota Fortuner टीआरडी स्पोर्टिवो, कीमत 31 लाख रुपये

Sun, 17 Sep 2017 04:00 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 5
Toyota Fortuner TRD Sportivo
टोयोटा ने फॉर्च्यूनर टीआरडी स्पोर्टिवा को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 31 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। टोयोटा डीलरशिप के मुताबिक, यह कार दिल्ली में 36.88 लाख रुपए ऑन रोड पड़ेगी। इस एसयूवी में टीआरडी किट दी गई है, जिसके तहत फ्रंट बंपर को नया डिजाइन दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Toyota Fortuner TRD Sportivo
इंजन की बात करें तो कार में 2.8 लीटर वाला डीजल इंजन दिया गया है, जो 175 hp की पावर और 450 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह एसयूवी केवल पर्ल व्हाइट कलर में उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Toyota Fortuner TRD Sportivo
कंपनी ने फॉर्च्यूनर का नया वर्जन पिछले साल लॉन्च किया था, जिसमें 2.7 लीटर का पेट्रोल इंजन और 2.8 लीटर का डीजल इंजन दिया गया था। दोनों ही इंजन ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों प्रकार के ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध थे। 

4 of 5
Toyota Fortuner TRD Sportivo
नई Toyota Fortuner TRD Sportivo में ब्लैक ग्रिल और दरवाजों पर लाल रंग में TRD लोगो बना है। इसके अलावा 18 इंच के नए ब्लैक और सिलवर एलॉय व्हील व नए फॉग लैंप्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Toyota Fortuner TRD Sportivo
इस कार का मुकाबला Ford Endeavour, Isuzu MU-X और Jeep Compass जैसी कारों से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें