फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई इनोवा क्रिस्टा बनाम पुरानी टोयोटा इनोवा, बेहतर कौन?

Mon, 02 May 2016 12:10 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Cardekho
टोयोटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी इनोवा का नया अवतार 2 मई को लॉन्च होने वाला है। मल्टी परपज व्हीकल सेगमेंट में नए स्टैंडर्ड बनाने वाली इनोवा लंबे वक्त से यहां मौजूद है। अब इनोवा क्रिस्टा मौजूदा इनोवा की विरासत को नए रूप-रंग, पहले से ज्यादा कंफर्ट और ताकत के साथ आगे ले जाएगी। जानिए पुरानी इनोवा की तुलना में कितनी बदली हुई है नई इनोवा क्रिस्टा।
विज्ञापन

नई इनोवा क्रिस्टा बनाम पुरानी टोयोटा इनोवा, बेहतर कौन?

2 of 6
क्रिस्टा की कद-काठी: क्रिस्टा को पूरी तरह से नए प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह टोयोटा के नए ग्लोबल आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर बनी है। यह पहले से ज्यादा मजबूत लेकिन कम वजनी है। इनोवा क्रिस्टा 4735 एमएम लंबी, 1830 एनएम चौड़ी और 1795 एमएम ऊंची है। यह आंकड़े मौजूदा इनोवा से ज्यादा हैं। हालांकि इसके व्हीलबेस को पहले जितना 2750 एमएम ही रखा गया है।
विज्ञापन

नई इनोवा क्रिस्टा बनाम पुरानी टोयोटा इनोवा, बेहतर कौन?

3 of 6
Innova Crysta
डिजाइन: टोयोटा, क्रिस्टा को मौजूदा इनोवा से अलग दिखाने में कामयाब रही है। इसे आगे से एकदम नया डिजाइन दिया गया है। इसमें चौड़ी ड्यूल स्लेट क्रोम ग्रिल, नए बंपर, प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई हैं। साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं हैं। यहां पहले से ज्यादा चौड़े अलॉय व्हील और शार्प कट वाली सबसे पीछे की विंडो देखने को मिलेगी। पीछे की तरफ नए डिजाइन का बंपर, मॉर्डन टेललैंप्स और नए डिजाइन वाला टेलगेट दिया गया है।

नई इनोवा क्रिस्टा बनाम पुरानी टोयोटा इनोवा, बेहतर कौन?

4 of 6
Innova Crysta
इंटीरियर: मौजूदा इनोवा का इंटीरियर काफी पुराना पड़ चुका था और इसमें कई मॉर्डन फीचर्स भी मौजूद नहीं थे। क्रिस्टा में नया और प्रीमियम ड्यूल टोन इंटीरियर वुडन फिनिश के साथ दिया गया है। केबिन में लैदर अपहोल्स्ट्री, स्मार्ट एंट्री और टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम वॉयस कमांड, ब्लूटूथ, यूएसबी और ऑक्स कनेक्टिविटी के साथ मिलेगा।
विज्ञापन

नई इनोवा क्रिस्टा बनाम पुरानी टोयोटा इनोवा, बेहतर कौन?

5 of 6
इंजन: इनोवा क्रिस्टा में नए डीजल इंजन दिए गए हैं। क्रिस्टा दो इंजन विकल्पों के साथ आएगी इनमें 2.4 लीटर और 2.8 लीटर के 4 सिलेंडर वाले टर्बोचार्ज इंजन शामिल हैं। मौजूदा इनोवा में 2.5 लीटर का इंजन दिया गया था। नए इंजन पहले से हल्के और ज्यादा ताकतवर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई इनोवा क्रिस्टा बनाम पुरानी टोयोटा इनोवा, बेहतर कौन?

6 of 6
Innova Crysta
माइलेज: यह ज्यादा ताकत के अलावा अच्छा माइलेज भी देंगे। 2.4 लीटर का इंजन 149 पीएस की पावर और 343 एनएम का टॉर्क देगा। मौजूदा इनोवा के मुकाबले यह आंकड़े क्रमशः 49 पीएस और 160 एनएम ज्यादा हैं। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा होगा और पांच वेरिएंट में उपलब्ध होगा। वहीं 2.8 लीटर वाले इंजन की ताकत 174 पीएस और टॉर्क 360 एनएम का होगा। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। यह इंजन दो वेरिएंट में आएगा। इनोवा क्रिस्टा के माइलेज के आंकड़े आना अभी बाकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें