भारतीय कार बाजार में कार निर्माता इस साल भी अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन कार का तोहफा लेकर आ रहे हैं। पिछले साल 2016 में 2000 सीसी और उससे ज्यादा क्षमता वाली कार पर दिल्ली में रोक लगा दी गई, जिसके कारण ऑटोमोबाइल सेक्टर को दिक्कतों के सामना करना पड़ा।
वहीं नोटबंदी के दौरान भी कार निर्माताओं को परेशानी हुई। मगर इस साल ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए नई और बेहतरीन कारों का तोहफा लेकर आ रही हैं। जानिए ऐसी 10 कारों के बारे में है जो 2017 में कार प्रेमियों को आकर्षित करेंगी।
विज्ञापन
2 of 11
इग्निस
Maruti Suzuki Ignis
मारुती सुजुकी कंपनी इस साल की शुरुआत में अपनी नई कार मारुती सुजुकी इग्निस लेकर आने वाली हैं। ये कार 13 जनवरी को लॉन्च की जायेगी। कंपनी ने पहली बार इस कार को 2016 के ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। यह कर मध्य वर्ग को देखते हुए बनाई गई है। कार की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही हैं। ये कार फिलहाल सुजुकी के नेक्सा शो रूम पर ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
3 of 11
बलेनो आरएस
Baleno RS
ग्राहकों की भारी मांग और पसंद को देखते हुए, मारुति सुजुकी इस साल अपनी बलेनो कार का नया मॉडल लेकर आने वाली हैं। बलेनो का नया मॉडल बलेनो आरएस के नाम से आयेगा। नई बलेनो पहले से ज्यादा शक्तिशाली इंजन के साथ एक नये लुक के साथ आयेगी।
खबरों की मानें तो बलेनो आरएस इस साल के फरवरी या मार्च में बाजार में उतरेगी। इसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही हैं।
4 of 11
नेक्सन
Tata Nexon
बाजार में एसयूवी की भारी मांग को देखते हुए टाटा मोटर्स इस साल अपनी नई कार टाटा नेक्सन को लेकर आने वाली हैं। एक साल पहले 2016 के ऑटो एक्सो मेले में टाटा मोटर्स ने नेक्सन को पेश किया था।
1.5 लीटर डीजल क्षमता वाली इस कार को फोर्ड कंपनी की इकोस्पोर्ट एसयूवी कार की तरह बनाया गया हैं। कार निर्माताओं की माने तो 2017 के बीच में इस कार को बाजार में ग्राहकों के लिए बाजार में लाया जायेगा।
विज्ञापन
5 of 11
हेक्सा
Tata Hexa
टाटा मोटर्स इस साल अपनी एमपीवी कार को भी लेकर आने वाली हैं। बताया जा रहा है टाटा हेक्सा को इसी महीने बाजार में ग्राहकों के लिए उतारा जायेगा। खबरों की माने तो टाटा हेक्सा हो टाटा आरिया की जगह पर लाया जायेगा। इसकी बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये होने की संभावना है।
विज्ञापन
6 of 11
होंडा सिटी
Honda City
होंडा कंपनी अपनी सबसे आकर्षक कार होंडा सिटी का नया मॉडल लेकर आने वाली हैं। नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट एक नये अंदाज के साथ नये लुक में होगी। होंडा सिटी फेसलिफ्ट को इसी महीने पहले थाइलैंड में लॉन्च किया जायेगा। उसके बाद यह भारत में लॉन्च होगी।
विज्ञापन
7 of 11
ह्यूंडई क्रेटा
Hyundai Creta
हुंडई कंपनी अपनी मौजूदा कार क्रेटा को इस साल नए रूप में पेश करेगी। क्रेटा के नये मॉडल को सबसे पहले सो पाउलो इंटरनेशनल मोटर ने नवंबर में दिखाया था।
जिसके बाद कंपनी इस साल ग्राहकों के लिए पेश करने वाली है। बताया जा रहा हैं कि सबसे पहले इस कार को 2017 की शुरुआत में लैटिन अमेरीका में लॉन्च किया जायेगा। भारत में ये कार इस साल के मध्य तक आएगी।
8 of 11
Toyota
जापानी कंपनी टोयोटा भी इस साल अपनी एक नई कार लेकर आने वाली हैं। यह पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट्स में उपलब्ध होगी। पेट्रोल वेरियंट में 1.5 लीटर और डीजल वेरियंट में 1.4 लीटर क्षमता का इंजन होगा। इस कार को इस साल मार्च में लॉन्च किया जायेगा। इसकी अनुमानित कीमत 8-11 लाख रुपये बताई जा रही है।
8. वॉक्सवैगन टिगुआन
9 of 11
Volkswagen
टिगुआन कार वॉक्सवैगन कंपनी की एसयूवी कार है। वर्तमान में ये कार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ही मौजूद है। टिगु्आन वॉक्सवैगन की गोल्फ और पोलो कार के बाद तीसरी सबसे सफल कारों में से एक है। इस कार की कीमत लगभग 20 से 25 लाख रुपये होने की संभावना है। ये कार 2017 की बीच में भारतीय बाजार में उपलब्ध होगी।
9. स्कोडा कोडिक
10 of 11
Skoda Kodiaq
काफी दिनों बाद स्कोडा अपनी नई एसयूवी कार लेकर अपने वाली हैं। इस साल कंपनी स्कोडा कोडिएक को इस साल के अगस्त तक लॉन्च करेगी। इसकी बाजार में कीमत 25 से 30 लाख रुपये होगी।
Lexus
टोयोटा कंपनी का लक्ज़री ब्रांड लेक्सस अपनी दो कारें लेक्सस RX 450 एसयूवी कार और लेक्सस ES भारत में लॉन्च करने वाला है। बताया जा रहा है लेक्सस RX 450 की बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपये होगी। वहीं लेक्सस ES की कीमत 60 लाख रुपये होगी। ये दोनो ही कार 2017 के बीच में भारतीय बाजार में लॉन्च होगी।