टाटा टियागो हैचबैक को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यही वजह है कि इसका वेटिंग पीरियड तीन महीने तक जा पहुंचा है। वेटिंग के अलावा बुकिंग में भी इजाफा हुआ है। बुकिंग का आंकड़ा 23,000 के पार पहुंच गया है। टियागो की कुल मांग में 80 फीसदी हिस्सा पेट्रोल वर्जन का है।
विज्ञापन
3.2 लाख रुपये वाली टाटा की इस कार का चल रहा है जादू
2 of 5
कार को मिल रही सफलता के आंकड़े बताते हैं कि टाटा ने टियागो के साथ बेहतर दांव खेला है। इसे कई एडवांस और कंफर्ट फीचर्स से लैस किया गया है। टियागो को टाटा की नई डिजाइन थीम पर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
3.2 लाख रुपये वाली टाटा की इस कार का चल रहा है जादू
3 of 5
इसकी शुरुआती कीमत 3.2 लाख रुपये है जो 5.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। इसका मुकाबला मारूति सेलेरियो, हुंडई ग्रैंड आई-10 और शेवरले बीट से है। कीमत के मामले में टियागो इन सभी कारों से सस्ती है।
4 of 5
वित्तीय वर्ष 2017 की पहली तिमाही में हुई बिक्री के मामले में टाटा ने तीसरी पोजिशन हासिल की है। जून महीने की बिक्री के आधार पर कंपनी ने हैचबैक सेगमेंट में 100 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है।