फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो आ गई टाटा की 'टियागो', कीमत उम्मीद से कम

Wed, 06 Apr 2016 03:10 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
टाटा ने अपनी बहुप्रतिक्षित हैचबैक कार टियागो को लॉन्च कर दिया है। कार के पेट्रोल वर्जन की शुरुआती कीमत 3.20 लाख रुपये और डीजल वर्जन की कीमत 3.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। टियागो को दस हजार रुपये देकर बुक कर सकते हैं। टियागो का मुकाबला मुख्य तौर पर शेवरले बीट, मारुति सेलेरियो और हुंडई की ग्रैंड आई-10 से होगा।
विज्ञापन

टाटा की हैचबैक टियागो लॉन्च, 3.2 लाख रुपये

2 of 4
Tata Tiago
टियागो टाटा की पहली कार है जो नई पीढ़ी की जेन-नेक्सट इंपैक्ट डिजाइन थीम पर तैयार हुई है। इसे नैनो और बोल्ट के बीच में रखा जाएगा। इसके पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन लगा है। यह इंजन 84 बीएचपी की ताकत के साथ 115 एनएम का टॉर्क देगा। गियर ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
विज्ञापन

टाटा की हैचबैक टियागो लॉन्च, 3.2 लाख रुपये

3 of 4
Tata Tiago
पेट्रोल वेरिएंट का एआरएई रेटेड माइलेज 23.84 किलोमीटर प्रति लीटर का है। वहीं डीजल वर्जन में 1.05 लीटर का 3-सिलेंडर रेवोटॉर्क इंजन है, जो 69 बीएचपी की ताकत के साथ 140 एनएम का टॉर्क देगा। डीजल वर्जन का एआरएई रेटेड माइलेज 27.28 किलोमीटर प्रति लीटर है।
विज्ञापन

टाटा की हैचबैक टियागो लॉन्च, 3.2 लाख रुपये

4 of 4
टियागो के टॉप वेरिएंट एक्सजेड में आठ स्पीकर्स के साथ हारमन का म्यूजिक सिस्टम,14 इंच के अलॉय व्हील्स, फॉगलैंप्स, रियर वाइपर और डिमिस्टर जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिलेंगे। भविष्य में टियागो को ऑटोमैटिक वेरिएंट में भी उतारने की योजना है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें