लंबी दूरी का सफर, हेवी ट्रैफिक और खराब रोड। सड़क पर समय ज्यादा बीतता है। ऐसे में लोग अपनी गाड़ियों में ऐसा इंफोटेनमेंट सिस्टम चाहते हैं, जो गाड़ी में बीतने वाले समय में मनोरंजन के साथ नेविगेशन और रियर कैमरा व्यू आदि जरूरतों को भी पूरा कर सकें। इस जरूरत को समझते हुए कार निर्माता कंपनियां अपनी कारों में एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम्स पर खासा ध्यान दे रही हैं। तो आइए गाड़ी खरीदने से पहले कार निर्माता कंपनियों के इंफोटेनमेंट सिस्टम्स के बारे में भी जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
digipad infotainment system
होंडा : होंडा WR-V crossover (डब्लूआरवी क्रॉसओवर) में आने वाला होंडा का नया डिजीपैड इंफोटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉयड स्मार्टफोन के जैसा लगता है। लेकिन वहीं यह एंड्रॉयड के पुराने वर्जन जैसा ही है, जो थोड़ा स्लो है। सिस्टम का इंटरफेस काफी सहज है। यह सिस्टम आपकी कार की लगभग हर जरूरत को पूरा करता है। नेविगेशन सेट अप भी एक्यूरेट है। होंडा डिजीपैड में टचस्क्रीन कंट्रोल्स और बटन्स का अच्छा कॉम्बिनेशन है, जो साथ में एक बेहतर अनुभव देते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
hyundai bern infotainment system
हुंडई : हुंडई वर्ना में मिलने वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम कमाल का बैलेंस्ड सिस्टम है। इस सिस्टम में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ-साथ यूएसबी और ऑक्स भी दिए गए हैं। डिफॉल्ट इंटरफेस काफी अच्छा है। साथ ही एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले का सपोर्ट भी मिलता है। इस सिस्टम में इंटिग्रेटेड नेविगेशन भी मिलता है, जो काफी हद तक एक्यूरेट है। साथ ही वॉयस कमांड, हाई रेजोल्यूशन डिस्प्ले और फ्लूइड टचस्क्रीन रिस्पॉन्स इस सिस्टम को इस्तेमाल करना और मजेदार बना देते हैं। यह इस सेगमेंट में इतने फीचर्स और आसानी से ऑपरेट किया जा सकने वाले सबसे बढ़िया सिस्टम है।
4 of 7
maruti smartplay infotainment system
मारुति : मारुति अपनी नई जेनरेशन कारों में स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम दे रहा है। यह देखने में स्टाइलिश नहीं लगता पर, इस्तेमाल के लिहाज से पूरे नंबर पाता है। इस सिस्टम में हैंड्स फ्री कॉलिंग, ऑडियो प्लेबैक, नेविगेशन, ईजी एक्सेस शॉर्टकट्स के साथ एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले का भी सर्पोट मिल जाता है। टच बेस्ड वॉल्यूम कंट्रोल्स को छोड़ दिया जाए, तो बाकी सिस्टम को इस्तेमाल के लिहाज से अच्छे नंबर दिए जा सकते हैं। डिजायर में मिलने वाला यह सिस्टम इसे एक सेगमेंट ऊपर की गाड़ी का फील देता है।
विज्ञापन
5 of 7
tata connectnext infotainment system
टाटा: टाटा का नया कनेक्टनेक्स्ट आज बाजार में मौजूद बेहतरीन इंफोटेनमेंट सिस्टम्स में से एक है। सिस्टम में मिलने वाला फ्लोटिंग डिस्प्ले फॉर्मेट अपमार्केट दिखता है। यह सिस्टम ड्रांइविंग मोड के लिहाज से इंफोटेनमेंट बैकग्राउंड को बदलता है। इस सिस्टम में एंड्रॉयड ऑटो का सर्पोट तो मिलता है, लेकिन एप्पल कार प्ले अभी उपलब्ध नहीं है, जिस पर कंपनी काम कर रही है। कह सकते है कि टाटा अभी भी अपने सिस्टम पर काम कर रही है और जल्दी ही कुछ और अच्छे फीचर देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
toyota innova infotainment system
टोयोटा: टोयोटा इनोवा में दिए जाने वाले सिस्टम की डिस्प्ले की ब्राइटनेस काफी अच्छी है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह सिस्टम उतना प्रभावित नहीं करता। इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले का सर्पोट नहीं मिलता। साथ ही नेविगेशन भी ऑप्शनल है। ऑडियो सेटअप और हैंड्स फ्री टेलीफोनी बढ़िया काम करते हैं। इस सिस्टम में टच बटन्स की जगह स्टियरिंग माउंटेड कंट्रोल्स इस्तेमाल में ज्यादा आसान लगते हैं।
फोर्ड : फोर्ड एस्पायर में मिलने वाला SYNC 2 (सिंक-2) इंफोटेनमेंट सिस्टम बाजार में मौजूद अन्य सिस्टम्स के मुकाबले थोड़ा पुराना लगता है। इस सिस्टम में छोटा डुओक्रोम डिस्प्ले है, जो दो रंगों काले और नीले में आता है। इस सिस्टम को ऑपरेट करने के लिए प्लास्टिक के बटन दिए गए हैं। इस सिस्टम में यूएसबी, ब्लूटूथ ऑक्स ऑडियो प्लेयर और हैंड्स फ्री टेलीफोनी की सुविधा मिल जाती है। साथ ही फोर्ड सिंक ऐप की मदद से स्मार्टफोन को सीधे कनेक्ट किया जा सकता है। इस सिस्टम को ऑपरेट करना बहुत आसान है। यह ऑडियो और टेलीफोनी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है। हालांकि, इस सिस्टम में नेविगेशन और ग्राफिक डाटा की सुविधा नहीं मिलती।