महिंद्रा ने इंटेली हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली स्कॉर्पियो को लॉन्च कर दिया है। कार की कीमत 9.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी गई है। यह सिस्टम माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के ऑटोमैटिक स्टार्ट/स्टॉप फीचर के अलावा इंजन को इलेक्ट्रिकल पवार देकर पिकअप पकड़ने में मदद करता है। कंपनी का दावा है कि इस नई टेक्नोलॉजी से स्कॉर्पियो का माइलेज 7 फीसदी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
नई तकनीक के साथ लॉन्च हुई महिंद्रा स्कॉर्पियो, अब मिलेगा ज्यादा माइलेज
2 of 4
यह टेक्नोलॉजी फिलहाल स्कॉर्पियो के 2.2 लीटर एम-हॉक इंजन (मैनअुल) में दी गई है। 2.5 लीटर और 1.99 लीटर इंजन में इसे नहीं दिया गया है। अगर इसे 1.99 लीटर के इंजन वाली स्कॉर्पियो में दिया जाता तो दिल्ली में स्कॉर्पियो की कीमत सरकारी सब्सिडी और छूट के बाद 70 हजार रुपये तक कम हो जाती।
विज्ञापन
नई तकनीक के साथ लॉन्च हुई महिंद्रा स्कॉर्पियो, अब मिलेगा ज्यादा माइलेज
3 of 4
महिंद्रा का यह सिस्टम सुजुकी की एसएचवीएस हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की तरह है। इसमें सिस्टम, ब्रेक फोर्स से पैदा हुई एनर्जी को पिकअप के तौर पर इंजन को देता है। इससे कार की सिटी ड्राइविंग में परफॉर्मेंस और माइलेज बेहतर हो जाता है।
नई तकनीक के साथ लॉन्च हुई महिंद्रा स्कॉर्पियो, अब मिलेगा ज्यादा माइलेज
4 of 4
स्कॉर्पियो की बात करें तो सिटी में इसके माइलेज का आंकड़ा 15.4 किलोमीटर प्रति लीटर का है। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के बाद यह 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर तक पहुंच सकता है।