लग्जरी कारों की बादशाह मानी जाने वाली रोल्स रॉयस जल्द ही भारत में अपनी खास पेशकश को उतार सकती है। इस पेशकश का नाम है कन्वर्टेबल डॉन, यह एक सॉफ्ट टॉप (जिसकी छत को खोला जा सके) लग्जरी कार है। हाल ही में कंपनी ने भारत में इसके एक मॉडल को इंपोर्ट किया है। ऐसे में जल्द ही इसके भारत आने की संभावनाएं बनती हैं।
विज्ञापन
लग्जरी कारों की बादशाह रोल्स रॉयस जल्द भारत में उतारेगी यह कार
2 of 6
कार में सबसे अहम चीज है कि इसकी फैब्रिक रूफ, जो 22 सेकंड में खुल जाती है। कंपनी ने इस कार की रूफ को ‘कासकैडिंग वॉटरफॉल’ डिजाइन में बनाया है, जिससे यह कार के डिजाइन के साथ अच्छी तरह घुल मिल जाती है।
विज्ञापन
लग्जरी कारों की बादशाह रोल्स रॉयस जल्द भारत में उतारेगी यह कार
3 of 6
कार की बॉडी को मिडनाइट सफायर ब्लू कलर दिया गया है। इसके इंटीरियर में औरेंज शेड का इस्तेमाल हुआ है। तस्वीरें देख कर आप डॉन की नफासत और लग्जरी का अंदाजा लगा सकते हैं।
लग्जरी कारों की बादशाह रोल्स रॉयस जल्द भारत में उतारेगी यह कार
4 of 6
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कार में 6.6 लीटर का वी-12 इंजन लगा है। जो 541 पीएस की पावर और 780 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है। यह इंजन 8-स्पीड जेडएफ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जुड़ा है।
विज्ञापन
लग्जरी कारों की बादशाह रोल्स रॉयस जल्द भारत में उतारेगी यह कार
5 of 6
Rolls Royce Dawn
यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 4.9 सेकंड में पा लेती है।