फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोल्स रॉयस कन्वर्टेबल डॉन 24 जून को होगी लॉन्च

Fri, 17 Jun 2016 11:28 AM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लग्जरी कारों की बादशाह मानी जाने वाली रोल्स रॉयस जल्द ही भारत में अपनी खास पेशकश को उतारने जा रही है। इस पेशकश का नाम है रोल्स रॉयस डॉन और इसे 24 जून को लॉन्च किया जाएगा। कीमत चार करोड़ रुपये के आस-पास रहेगी। डॉन, कन्वर्टेबल यानी सॉफ्ट टॉप (जिसकी छत को खोला जा सके) लग्जरी कार है।
विज्ञापन

24 जून को भारत में लॉन्च होगी बादशाह कार डॉन

2 of 6
हाल ही में कंपनी ने भारत में इसके एक मॉडल को इंपोर्ट भी किया था। तभी से कयास लग रहे थे कि जल्द ही इसे यहां लॉन्च किया जा सकता है। बाकी रोल्स रॉयस की तरह डॉन को भी ऑर्डर पर तैयार किया जाएगा और हर डॉन दूसरी डॉन से अलग होगी। 
विज्ञापन

24 जून को भारत में लॉन्च होगी बादशाह कार डॉन

3 of 6
रोल्स रॉयस फैंटम ड्रॉपहैड कूपे के बाद डॉन दूसरी कार है जो कन्वर्टेबल या सॉफ्ट टॉप में मौजूद है। रोल्स रॉयस कारों की सबसे बड़ी खासियत है शांत केबिन। इन कारों के केबिन इतने शांत होते हैं कि घड़ी की टिक-टिक को भी आसानी से सुना जा सकता है। कंपनी का दावा है कि फैब्रिक से बनी रूफ को बंद करने के बाद इसके अंदर बिल्कुल भी शोर नहीं आएगा। कन्वर्टेबल कारों में यह सबसे शांत कार है।

24 जून को भारत में लॉन्च होगी बादशाह कार डॉन

4 of 6
इसकी फैब्रिक रूफ, जो 22 सेकंड में खुल जाती है। कंपनी ने इस कार की रूफ को ‘कासकैडिंग वॉटरफॉल’ डिजाइन में बनाया है, जिससे यह कार की डिजायन के साथ अच्छी तरह घुल मिल जाती है। कार की बॉडी को मिडनाइट सफायर ब्लू कलर दिया गया है। इसके इंटीरियर में औरेंज शेड का इस्तेमाल हुआ है।
विज्ञापन

24 जून को भारत में लॉन्च होगी बादशाह कार डॉन

5 of 6
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कार में 6.6 लीटर का वी-12 इंजन लगा है। जो 570 पीएस की पावर और 780 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है। यह इंजन 8-स्पीड जेडएफ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जुड़ा है। यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 4.9 सेकंड में पा लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 जून को भारत में लॉन्च होगी बादशाह कार डॉन

6 of 6
डॉन को रोल्स रॉयस ने पिछले साल सितंबर में दुनिया के सामने पेश किया था। यह सुपर लग्जरी कार अब तक की रोल्स रॉयस कारों में सबसे अलग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें